Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने दी वेब सीरीज 'ग्राम-चिकित्सालय' के मुहूर्त-शॉट को क्लैप - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने दी वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट को क्लैप

रायपुर, 27 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ में फिल्माई जा रही वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज के मुहूर्त-शॉट का क्लैप देकर शुभारंभ किया। टीम ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका पिछला प्रोजेक्ट प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘पंचायत’ था, जिसे काफी सराहना मिली। अब वे राजनांदगांव में ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की शूटिंग करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में टीम का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पंचायत’ की टीम को भाया छत्तीसगढ़ का सौंदर्य

 

वेब सीरीज की टीम ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि ‘पंचायत’ सहित उनके कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पहले मध्यप्रदेश में हुई थी, लेकिन ‘ग्राम-चिकित्सालय’ की कहानी के लिए उपयुक्त लोकेशन छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मिली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौंदर्य बेहद आकर्षक है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता सिनेमेटिक अनुभव देती है। टीम को उम्मीद है कि इस नई वेब सीरीज को भी ‘पंचायत’ जैसी सफलता मिलेगी।

 

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने वेब सीरीज की टीम के साथ बातचीत के दौरान बताया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को फिल्म निर्माण के हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई फिल्म नीति के तहत राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में एक फिल्म सिटी की स्थापना का भी प्रयास हो रहा है, जिससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Read Also  आंतकी-गैंगस्टर लिंक मामले में NIA का एक्शन, MP समेत देश के चार राज्यों में मारा छापा

 

वेब सीरीज में छत्तीसगढ़ के कलाकारों को मौका

 

टीम ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘ग्राम-चिकित्सालय’ वेब सीरीज में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है। थियेटर से जुड़े कलाकारों और स्थानीय टैलेंट का चयन किया गया है, जो एक महीने तक चलने वाले इस प्रोजेक्ट में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

 

इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार, डायरेक्टर दीपक मिश्रा और एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर गणेश शेट्टी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *