दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद कोहली और अनुष्का वृंदावन में प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। मालूम हो कि कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह रन बनाने के लिए जूझ रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कोहली और अनुष्का का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक घंटे में ही लाखों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कोहली और अनुष्का अपने दोनों बच्चे वामिका और अकाय के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान अनुष्का प्रेमानंद महाराज से बात कर रही हैं।
बच्चों के साथ किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन
कोहली और अनुष्का इससे पहले भी प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच चुके हैं और इस बार वे अपने बच्चों के साथ वृंदावन पहुंचे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कोहली और अनुष्का जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे और सिर झुकाकर प्रणाम किया। कोहली जैसे ही प्रेमानंद महाराज के सामने पहुंचे तो उन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज से पूछा, मन प्रसन्न है? इस पर कोहली ने सिर हिलाकर हां कहा और वह मुस्कुराते नजर आए।
अनुष्का-प्रेमानंद महाराज के बीच क्या हुआ संवाद?
अनुष्का ने इस दौरान प्रेमानंद महाराज से कहा कि जब वे पिछली बार यहां आई थीं तो उनसे कुछ सवाल करना चाहती थीं, लेकिन वहां मौजूद सभी ने कुछ ना कुछ वैसा ही सवाल कर लिया था जो वह पूछना चाहती थीं। अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा, ‘आप बस मुझे प्रेम भक्ति दे दो।’ इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘बहुत बहादुर हैं क्योंकि संसार का यह सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुढ़ पाना कठिन होता है। हमें लगता है कि विशेष प्रभाव इन पर (कोहली पर) भक्ति का पड़ेगा।’ इस पर अनुष्का ने कहा, ‘भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है।’ फिर प्रेमानंद महाराज ने हंसकर कहा, हां, भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है। भगवान के भरोसा पर रहो, नाम जपो और खूब प्रेम से और खूब आनंद से रहो।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं चला था बल्ला
कोहली हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई थी। कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर लगातार परेशान हुए और कुल आठ बार ऐसी गेंदों पर आउट हुए। उन्होंने पांच मैचों में 23.75 के औसत से 190 रन बनाए। कोहली के टेस्ट में भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...