Google Analytics Meta Pixel 170 बोगस फर्मों से 100 करोड़ जीएसटी चोरी का खुलासा - Ekhabri.com

170 बोगस फर्मों से 100 करोड़ जीएसटी चोरी का खुलासा

रायपुर, 19 सितंबर 2025।राज्य जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 170 से अधिक बोगस फर्मों के जरिए किए गए करोड़ों रुपए के जीएसटी फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में विभाग ने 1.64 करोड़ रुपए नकद और 400 ग्राम सोना जब्त किया है।

 

जांच में सामने आया कि मो. फरहान सोरठिया, जो एक कर सलाहकार है, इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है। फरहान ने अपने पांच स्टाफ की मदद से बोगस फर्मों का पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग और ई-वे बिल तैयार करने का नेटवर्क तैयार किया था।

 

26 फर्मों से ही 822 करोड़ का ई-वे बिल जनरेट

 

राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम एक महीने से इस मामले की जांच कर रही थी।

 

  • फरहान के ऑफिस से 172 फर्मों के दस्तावेज और बोगस पंजीयन के सबूत मिले।

 

  • केवल 26 फर्मों से ही 822 करोड़ रुपए का ई-वे बिल जनरेट हुआ।

 

  • रिटर्न में मात्र 106 करोड़ रुपए का टर्नओवर दिखाया गया।

 

  • 100 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

फरहान के ऑफिस से किरायानामा, सहमति पत्र और एफिडेविट जैसे फर्जी दस्तावेज भी मिले, जिनका उपयोग पंजीयन और फर्जी बिल बनाने में किया जाता था।

 

 

चाचा के घर से बरामद हुआ कैश और सोना

 

विभाग को सूचना मिली कि फरहान ने बोगस फर्मों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और कैश अपने चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के घर में छिपा रखे हैं।

 

  • 17 सितंबर को विभाग ने उनके घर पर छापा मारा।

 

  • 1.64 करोड़ रुपए नकद और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट जब्त किए गए।
Read Also  दादा बनने वाले वाले हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री, ट्वीट कर दी खुशखबरी

 

  • नकद और सोने की जानकारी आयकर विभाग को भेज दी गई है।

 

कई ब्रोकर और कंपनियां जांच के दायरे में

 

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क से कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वाली कंपनियां जुड़ी हुई हैं।

विभाग अब पूरी जीएसटी चोरी की राशि की गणना कर रहा है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *