Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके घर-परिवार में खुशी आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, क्योंकि आपके साथ कोई साइड इनकम जुड़ सकती है। आप अपनी संतान की फरमाइशें पूरी करेंगे, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आपको इस स्थिति को थोड़ा संभालने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधानी से करें, और किसी से मांगकर वाहन बिल्कुल न चलाएं। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में नाम कमाने का रहेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। दान में भी रुचि बनी रहेगी। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपनी आंखें और कान खुले रखें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें, और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

 

मिथुन राशि : आज आप अपने घर के कामों के साथ-साथ बाहरी कामों पर भी ध्यान देंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आप अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर करेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपके कामों से वे काफी खुश रहेंगे। आपकी तरक्की में जो रुकावटें आ रही थीं, वे दूर होंगी। आपको अपनी माताजी से कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र रहना होगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना चाहिए। सरकारी मामलों में ढील देने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने बिजनेस में अच्छा धन लगाने की कोशिश करेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा, जो खुशी का कारण बनेगा। अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें, नहीं तो मुसीबत बढ़ सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज आपको अपने कामों में वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा, लेकिन बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतें। आपको किसी काम में दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको नई पहचान मिलेगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

 

कन्या राशि : आज आपको अपने आसपास के शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। सेहत में गिरावट से आपका मन परेशान रहेगा। कामों में सतर्कता बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं, और किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

 

तुला राशि : आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या थी, तो वह दूर होगी। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय न लें। बेवजह क्रोध करने से यह आदत परिवार के लोगों को बुरी लग सकती है। आलस्य छोड़कर कामों में आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। भाई-बहनों से काम को लेकर बातचीत करनी होगी। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए अपने साथी से मुलाकात का अवसर है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन जोखिम भरे कामों से बचने का रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट का ख्याल रखना होगा। ज्यादा खर्च करने की आदत से धन संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा जरूरी होगी। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

 

मकर राशि : आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको संतान की संगति पर ध्यान देना होगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी और नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

 

कुंभ राशि : आज खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने किसी मित्र की मदद करेंगे। दूसरी नौकरी का ऑफर मिलने से आपका मन खुश रहेगा। किसी परिजन के घर मेल-मिलाप के लिए जा सकते हैं। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे जिसमें ढील न दें।

 

मीन राशि : आज आप अपने आसपास के शत्रुओं को मात देने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी टेंशन महसूस कर सकते हैं। आपको अपने आसपास के लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। धन संबंधित रुके हुए काम पूरे होंगे और कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं, इसलिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *