Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में अच्छे सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको अपने अच्छे कामों के लिए जाना जाएगा। सेहत को लेकर आपको कोई जरूर टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगी, जिसे पूरा करने में आपको समस्या हो सकती है। आपको परिवार के लिए कुछ समय निकालना होगा। आप काम को लेकर मेहनत भी करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर किसी काम को करने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। संतान की नौकरी को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में अपने पिताजी से सलाह करना पड़ेगा। आप भाई-बहनों से भी बातचीत थोड़ा सोच समझकर करें।

 

मिथुन राशि : आज आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी जरूरत की चीजों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों को उतना ही बढ़ाएं, जितना कि आप उठा सकें, इसलिए किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में किसी तकनीकी समस्या के कारण टेंशन बढ़ेगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

कर्क राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से  आपकी भागदौड़ बनी रहेगी। धन भी अधिक खर्च होगा, लेकिन आप अपने काम को लेकर किसी अनजान व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, क्योंकि वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

 

सिंह राशि : आज आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। कोई कानूनी मामला आपको खुशी देगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सरकारी मामले को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपको एक नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। आपको अपने भाई-बहनों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है, क्योंकि वह आपको काम को लेकर कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप अपनी माता जी के सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। कोई काम न होने से आपका मन परेशान रहेगा और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की संभावना है।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी के कहने में आकर समस्याओं में पड़ सकते हैं। आज आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। किसी समाजिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आप परिवार में बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

 

 

मकर राशि : आज आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए आपको अपने आंख-कान खुले रखने होंगे, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कोई सरकारी काम आपका पूरा हो सकता है। आप किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे ना हटें और अपने धन का सदुपयोग करें, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में पड़ सकते हैं।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो बेहतर रहेगा। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी मशीनरी की खराबी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनके ऑर्डर जाने में भी देरी हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में गड़बड़ी करेंगे। आप आलस्य दिखाएंगे, जिससे आपके काम लंबे समय के लिए लटकते चले जाएंगे। आज आपको एक दृढ़ निश्चय करके कामों को करने की आवश्यकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *