Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी। सभी एक दूसरे के साथ जुड़कर बातचीत करते हुए नजर आएंगे। अत्यधिक तला भुना खाने से कोई पेट संबंधी समस्या आ सकती है और यदि आपको कोई पहले से समस्या चल रही थी, तो वह आपके कष्टों को बढ़ा सकती है। आपको आज अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। आपको संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

वृष राशि : आज आप व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह आपको अच्छा मुनाफा  दे सकते है। आपका कोई पिछला लिया गया निर्णय आज आपको समस्या दे सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे।

मिथुन राशि : आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की नाराजगी आज खत्म होने की संभावना है। जीवनसाथी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको आज छोटे-मोटे निवेश करने से बचना होगा। यदि आप बड़ा निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

 कर्क राशि : आज का दिन परिवार के साथ मिलकर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की भी कुछ योजना बना सकते हैं। आपको ज्यादा वस्तुओं की खरीदारी नही करनी  है, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई काम आज आपको परेशान करेगा। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके सफलता हासिल करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 सिंह राशि : आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ रुके हुए कामों को समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बिजनेस में आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करके देंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों पर पूरा ध्यान दें।

 कन्या राशि : आज का दिन आपको किसी मामले को कल पर टालने व उसमें लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो फिर कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप आज बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने से पहले जरूरी कागजातो पर अच्छ तरह से पढ़ कर दस्तखत करें। आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अपने अधिकारियों के नेतृत्व में ही कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 तुला राशि : तुला राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए कारण प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने जूनियर्स की कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करेंगे। नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। परिवार में आज आपकी कोई बात किसी सदस्य को बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही सावधानी से और तोलमोल कर बोले।

Read Also  आज का राशिफल

 वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी कोई बात आज आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आप अपनी माता जी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है। आपको आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे और एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे, जिससे आपसी प्रेम और गहरा होगा।

 धनु राशि : आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि मिलती दिख रही है। आज आपको अहंकार में आकर किसी से कोई बात नहीं बोलनी है, नहीं तो उसे आपकी बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में कोई निर्णय वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर लेना होगा। आपकी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी नई नौकरी के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है, लेकिन आपको आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि हो पाएगी। आपका कोई मित्र आज लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको पुरानी बातों को नहीं उखाड़ना है। आप आज कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से विनती करके किसी काम को पूरा करा सकते हैं। जो लोग सरकार योजना में निवेश करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

Read Also  26 जुलाई: आज का राशिफल

 कुंभ राशि : आज का दिन आनंदमय रहने वाला है, क्योंकि आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों व मित्रों का आना जाना रहेगा। आपको आज कोई सलाह अपने पिताजी से लेनी होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने कार्यों को गति देंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा।  दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन सुखमय रहेगा।

 मीन राशि : आज आपको सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को आज बल मिलेगा। आपकी अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परिवार में अपनी एक अहम जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यापार में कुछ आधुनिक तकनीकों को भी अपना सकते हैं, जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के साथी का रवैया कुछ रूखा रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...