चन्द्रपुर (रायगढ़), 6 अक्तूबर 2025 —नवरात्रि पर्व के अवसर पर चन्द्रहासिनी मंदिर परिसर में अदाणी फाउंडेशन की पहल पर स्व. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

शिविर का शुभारंभ 22 सितम्बर को हुआ और यह 01 अक्टूबर 2025 तक चला। इस अवधि में देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने माता चन्द्रहासिनी के दर्शन के साथ नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।
इस सात दिवसीय शिविर में 868 श्रद्धालुओं को परामर्श, प्राथमिक उपचार और नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बुखार, सर्दी-जुकाम, कमजोरी जैसे सामान्य रोगों के उपचार की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्राथमिकता के साथ जांच और दवाओं की सुविधा रखी गई।
शिविर में 1 MBBS डॉक्टर, 1 फार्मासिस्ट तथा 2 स्वयंसेवक तैनात थे। लगभग 80 प्रतिशत जेनेरिक और 20 प्रतिशत ब्रांडेड दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। प्रत्येक लाभार्थी का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया गया ताकि भविष्य में आवश्यकतानुसार संदर्भ मिल सके।
उद्घाटन अवसर पर अदाणी ग्रुप से शशाधरा दास (चीफ बिजनेस ऑफिसर), अजीत राय (प्रोजेक्ट हेड), धनंजय सिंह (लैंड एंड लाइजनिंग हेड), पुरनेद्रु जी एवं परमेश्वर गुप्ता (CSR टीम) तथा निधि सेन (अदाणी फाउंडेशन) उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन एवं नगर के गणमान्यजन — गगन बाजपेयी (थाना प्रभारी), लक्ष्मीकांत कोरी (तहसीलदार), डॉ. मनहर, तिलेश माली, गोविन्द अग्रवाल, पूनम चंद अग्रवाल, सुजीत पाण्डेय एवं अजीत पाण्डेय भी उपस्थित थे।
मंदिर न्यास एवं सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होते हैं, जहां निःशुल्क परामर्श और दवाओं के माध्यम से तत्काल राहत मिलती है।
CSR टीम के अनुसार, शिविर का उद्देश्य श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा और जागरूकता प्रदान करना था। अदाणी फाउंडेशन आने वाले महीनों में कोर और रेलवे ग्रामों में 6 मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैम्प आयोजित करेगा, जिनमें बच्चों, महिलाओं, त्वचा एवं अस्थि रोगों की विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...