Google Analytics Meta Pixel पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली इंजेक्शन बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, चार आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली इंजेक्शन बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, चार आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी बसदेई पुलिस ने नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 300 नशीली इंजेक्शन जब्त किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब ₹1.5 लाख बताई गई है।

 

इस तरह हुआ खुलासा

19 अक्टूबर 2025 को चौकी बसदेई पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी राही खान भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बिक्री के लिए रखे हुए हैं। चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी राही खान को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 38 एविल इंजेक्शन और 10 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में राही खान ने खुलासा किया कि उसने ये इंजेक्शन ग्राम जमड़ी निवासी पवन पाटिल, मोहर मनिया, एक अन्य व्यक्ति और एक नाबालिग से खरीदे थे।

 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम रवाना की और ग्राम जमड़ी में छापा मारकर मोहर मनिया को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 118 एविल और 134 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन मिले। इसके बाद पुलिस ने पवन पाटिल और एक नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया।

 

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुख्य आरोपी राही खान (40 वर्ष), पवन पाटिल (18 वर्ष 4 माह), और मोहर मनिया (50 वर्ष) के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं, नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

Read Also  छत्तीसगढ़ में इलेक्शन के बाद भी फ्री नहीं हैं 'नेताजी', जानिए क्यों पहुंचे ओडिशा?

 

पुलिस का सख्त संदेश

चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए चेतावनी है। जिले में नशे के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा। त्योहारों के मौसम में पुलिस गश्त और निगरानी और भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

 

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, अशोक केंवट, अनिल विश्वकर्मा, अशोक सिंह, रामकुमार सिंह और महिला आरक्षक पूनम सिंह की अहम भूमिका रही।

 

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूरजपुर पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संदेश देती है कि जिले में नशा कारोबारियों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

राम का किरदार निभाना भाग्य की बात है… रणबीर कपूर

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म Ramayana की रिलीज का हर किसी को इंतजार है, इसका दिन जैसे-जैसे करीब आ रही है, ठीक वैसे ही मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ साझा कर रहे हैं....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *