छत्तीसगढ़ को मिला अपना नया विधानसभा भवन, 25 साल का इंतजार खत्म

रायपुर, 1 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर राज्य को उसका बहुप्रतीक्षित और भव्य विधानसभा भवन मिल गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवा रायपुर में नव निर्मित विधानसभा भवन का लोकार्पण कर राज्य को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ।

नए विधानसभा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि नया विधानसभा भवन लोकतंत्र की परंपराओं को और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य के हित में होने वाले सभी फैसले इस आधुनिक भवन में लिए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए “स्वर्णिम क्षण” बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था और प्रधानमंत्री मोदी इसे संवारने का कार्य कर रहे हैं।

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह भवन प्रदेश के गौरव और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि भवन का 80 प्रतिशत निर्माण स्वदेशी सामग्री से हुआ है। फर्नीचर और दरवाजे बस्तर के सागौन से बने हैं, जबकि सदन की सीलिंग पर धान की बालियों की कलाकारी की गई है, जो छत्तीसगढ़ की कृषि-प्रधान संस्कृति को दर्शाती है।

 

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बना ‘स्मार्ट विधानसभा भवन’

 

यह नया भवन पूर्णतः अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। सदन को पेपरलेस बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम लगाए गए हैं। भवन को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि भविष्य में इसे 200 सदस्यों तक के लिए विस्तारित किया जा सके।

 

324 करोड़ की लागत से बना 51 एकड़ में फैला परिसर

 

नए विधानसभा परिसर का निर्माण 324 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जो कुल 51 एकड़ में फैला है। भवन को तीन विंग—ए, बी और सी में बांटा गया है। इनमें सचिवालय, सदन, सेंट्रल हॉल और मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं।

 

हरित तकनीक से बना पर्यावरण अनुकूल भवन

 

भवन को हरित निर्माण तकनीक से तैयार किया गया है। परिसर में सोलर प्लांट और वर्षा जल संचयन के लिए दो सरोवर बनाए गए हैं। यह भवन ऊर्जा-संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के सभी मानकों को पूरा करता है।

 

संस्कृति और परंपरा का जीवंत संगम

 

यह भवन केवल एक प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, शिल्प और आस्था का प्रतीक है। धान की बालियों की नक्काशी, बस्तर के काष्ठ शिल्प और लोक स्थापत्य के मेल से यह भवन आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।

 

जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक

 

तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षाओं और आत्मगौरव का प्रतीक यह नया विधानसभा भवन आने वाले वर्षों में राज्य की प्रगति, नीति-निर्माण और लोकतांत्रिक परंपराओं का केंद्र बनेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *