Google Analytics Meta Pixel क्या आप इस राइडर को पहचानते हैं? - Ekhabri.com

क्या आप इस राइडर को पहचानते हैं?

* रफ्तार और जिम्मेदारी का संगम बनेगा रायपुर का बूढ़ापारा स्टेडियम

 

* रायपुर में पहली बार सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप, सीएम ने दी शुभकामनाएं

 

रायपुर, 3 नवम्बर 2025:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आगामी 8 और 9 नवम्बर को रफ्तार, रोमांच और युवाओं के जोश से गूंज उठेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम न केवल एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देगा बल्कि युवाओं में सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट के उपयोग और ट्रैफिक नियमों के पालन जैसे सामाजिक संदेश भी प्रसारित करेगा।

 

आयोजन से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को ‘सेफ ड्राइविंग’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, “युवाओं में अपार ऊर्जा है, उसे सही दिशा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जीवन अनमोल है, इसलिए दुपहिया चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और सड़क पर रेसिंग से बचें।”

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रजत जयंती वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ का युवा सिर्फ गति से नहीं, बल्कि संयम और संकल्प से पहचाना जाएगा।

 

छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल दीपक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित रफ्तार की दिशा देना है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि रफ्तार जुनून बने, जोखिम नहीं — यही इस चैम्पियनशिप का असली संदेश है।”

 

यह प्रतियोगिता विशेष रूप से बनाए गए सुरक्षित रेसिंग ट्रैक पर आयोजित की जाएगी, जहाँ सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। दो दिवसीय इस सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप में देश के शीर्ष राइडर्स हिस्सा लेंगे।

Read Also  राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: क्या आप कार्यक्रम देखने जा रहे है ? तो आप इन मार्गों से जायें और निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पंहुचे

 

एमआरएफ के सहयोग से आयोजित यह आयोजन छत्तीसगढ़ को देश के मोटर स्पोर्ट्स मानचित्र पर नई पहचान दिलाने जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *