रायपुर: राजधानी में गुरुवार रात तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। सभी हादसों के पीछे तेज रफ्तार वाहन को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
शास्त्री चौक में कार ने मचाई तबाही
शास्त्री चौक पर पांच दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में जा घुसी। सिमगा से बर्थडे मनाने आए पांच दोस्तों में से कार चला रहे पीयूष साहू थे। कार में उनके साथ ज्ञानेंद्र जैन, अतुल साहू, पुष्पेंद्र साहू और सोनू निषाद बैठे थे।
हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर और सामान्य चोटों के साथ निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अभी यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि चालक नशे में था या नहीं।
लालपुर ओवरब्रिज और आरंगे में भी दर्दनाक हादसे
देर रात लालपुर ओवरब्रिज पर बाइक और पिकअप की टक्कर में लोरमी निवासी शिवसागर दिवाकर और महासमुंद निवासी राजा पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरंगे के रसनी गांव में यश चंद्राकर की बाइक खंभे से टकराने से मृत्यु हो गई। यश रात में खाना खाकर बुलेट से निकले थे।
पुलिस कार्रवाई और जांच
मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सभी हादसों में पुलिस जांच जारी है। राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ ब्रीथ एनालाइजर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स के मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई है। हादसे में स्टोर का शटर, फ्रिज, गमला और इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...