Google Analytics Meta Pixel 6G : भारत में अभी 5g का कोई ठिकाना नहीं , अमेरिका और चीन में 6g लॉन्च करने की होड़ - Ekhabri.com

6G : भारत में अभी 5g का कोई ठिकाना नहीं , अमेरिका और चीन में 6g लॉन्च करने की होड़

 

भारत मोबाइल इस्तेमाल करने वाले दुनिया के कुछ प्रमुख देशों में से एक है. भारत में लोग इंटरनेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद भी अभी तक भारत में 5जी नेटवर्क  की शुरूआत नहीं हो पाई है. दूसरी तरफ दुनिया के दो देश चीन और अमेरिका ने 6जी नेटवर्क पर काम करना शुरू कर दिया है. अमेरिका और चीन के बीच 6जी नेटवर्क को शुरू करने के लिए होड़ मच गई है. दोनोंं ही देश समझते हैं कि  निश्चित तौर पर जो देश सबसे पहले 6g नेटवर्क को विकसित करेगा और पेटेंट करने वाला पहला देश बनेगा, वह दुनिया के अधिकांश टेलीकॉम बाजार पर राज करेगा. बता दें कि 6g नेटवर्क आने पर 5g नेटवर्क की अधिकतम स्पीड से 100 गुना ज्यादा स्पीड होगा. हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों देश कुछ ही समय में इसे शुरू कर लेंगे, बल्कि इसे वास्तविकता बनने में 8-10 साल या उससे ज्यादा का समय लग सकता है. जब डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका की सत्ता पर काबिज थे तो उनके सत्ता में रहते हुए चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इसके बाद भी चीन 5g नेटवर्क के लीडर के रूप में उभरा था. चीन की घरेलू कंपनी Huawei ने अपनी आकर्षक कीमतों के चलते 5g मार्केट में अन्य प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया था. इसलिए 6g के विकास और पेटेंट को अमेरिका सबसे पहले हासिल करना चाहता है और वायरलेस तकनीक की दुनिया में खोई अपनी जमीन वापस हासिल करने का मौका ढूंढ रहा है. इसे लेकर अमेरिकी कंसलटेंसी फर्मFrost & Sullivan के इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन्स विभाग के सीनियर इंडस्ट्री डायरेक्टर विक्रांत गांधी (Vikrant Gandhi) कहते हैं कि 5g के विपरीत, अमेरिका 6g की लीडरशिप को इतनी आसानी से हाथ से फिसलने नहीं देगा. उन्होंने कहा कि 6g लीडरशिप के लिए प्रतिस्पर्धा 5g की तुलना में काफी जबरदस्त होने वाली है।

Read Also  चुनाव में दो नेता के आए बराबर वोट तो इस तरह किया गया हार-जीत का फैसला

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...