देश के प्रमुख तीर्थस्थल तिरुमला तिरुपति मंदिरों में श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी मिला घी इस्तेमाल करने का मामला फिर चर्चा में आया है। बीते साल यह विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट ने सीबीआई, राज्य पुलिस और फूड सेफ्टी अधिकारियों की संयुक्त जांच कमेटी बनाने का आदेश दिया।
जांच में सामने आया कि 50 लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। तिरुपति मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी के निजी सहायक के. चिन्नाप्पन्ना को यह राशि मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम यूपी स्थित कंपनी एग्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने हवाला एजेंट्स के जरिए दी थी। दिल्ली के पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास भी दो बार रकम का लेन-देन हुआ, जिसमें अमन गुप्ता और विजय गुप्ता शामिल थे।
जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि लड्डू के लिए घी सप्लाई करने में चार कंपनियां शामिल थीं और इन कंपनियों ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर टेंडर हासिल करने की कोशिश की। कुल 60.37 लाख किग्रा घी 240.8 करोड़ रुपये में बेचा गया। खासतौर पर भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड ने यह घी तैयार किया, जिसमें पाम ऑइल और रसायन मिलाकर गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
घी को रुड़की स्थित प्लांट में तैयार करने के बाद अन्य कंपनियों के माध्यम से सप्लाई किया गया। श्री वैष्णवी डेयरी ने 133.12 करोड़ रुपये में, मालगंगा मिल्क एंड एग्रो प्रोडक्ट्स ने 73.18 करोड़ रुपये में और एआर डेयरी फूड्स ने 1.61 करोड़ रुपये के घी की सप्लाई की। इसके अलावा, मैसूरु स्थित सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने भी घी में मिलावट की पुष्टि की। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि 2024 तक घी की सप्लाई जारी रही, जबकि मिलावट का पता पहले ही लग चुका था। इस खुलासे ने तिरुपति लड्डू प्रसाद की पवित्रता और मंदिर प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 25, 2026 /
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By Reporter 5 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...
By User 6 /
May 21, 2026 /
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...