Google Analytics Meta Pixel धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ हुआ लॉन्च - Ekhabri.com

धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ हुआ लॉन्च

रायपुर, 12 नवम्बर 2025।छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी में एक और अहम कदम उठाया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे समितियों में लगने वाली लंबी कतारों से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसान इसमें आधार आधारित ओटीपी से पंजीयन कर सकेंगे। टोकन के लिए आवेदन की सुविधा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

 

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किसानों को उनकी भूमि के आकार के अनुसार टोकन उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

सीमांत कृषक (2 एकड़ तक) — 1 टोकन

लघु कृषक (2 से 10 एकड़) — 2 टोकन

दीर्घ कृषक (10 एकड़ से अधिक) — 3 टोकन

 

नए टोकन रविवार से शुक्रवार तक जारी किए जाएंगे और वे अगले सात खरीदी दिवसों तक मान्य रहेंगे।

 

धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत हिस्सा मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन हेतु आरक्षित रहेगा। इस 70 प्रतिशत में से 80 प्रतिशत लघु और सीमांत कृषकों तथा 20 प्रतिशत दीर्घ कृषकों के लिए तय किया गया है।

 

उदाहरण के लिए, यदि किसी उपार्जन केंद्र की दैनिक खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो मोबाइल ऐप के माध्यम से आरक्षित 700 क्विंटल में से 560 क्विंटल लघु और सीमांत कृषकों तथा 140 क्विंटल दीर्घ कृषकों के लिए होंगे। शेष 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे सभी वर्ग के किसानों को समान अवसर मिल सके।

Read Also  भीमराव अंबेडकर का पोस्टर फाड़ने पर हंगामा

 

खाद्य विभाग द्वारा विकसित ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ किसानों को डिजिटल सुविधा और पारदर्शिता के साथ सशक्त बनाएगा। यह पहल खरीदी प्रक्रिया में समय की बचत, समान अवसर और तकनीकी सशक्तिकरण सुनिश्चित करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *