Google Analytics Meta Pixel जनजातीय उद्यमिता को नई दिशा दे रहा छत्तीसगढ़, देशभर में बनी मिसाल - Ekhabri.com

जनजातीय उद्यमिता को नई दिशा दे रहा छत्तीसगढ़, देशभर में बनी मिसाल

रायपुर, 12 नवम्बर 2025।नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ट्राइबल बिजनेस कॉन्क्लेव 2025 में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया। देशभर से आए उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ के युवा उद्यमियों द्वारा किए जा रहे नवाचारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

 

छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं, बल्कि जनजातीय परंपराओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर नई पहचान भी दे रहे हैं।

 

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उद्यमियों से संवाद किया और उनके नवाचारों की सराहना की।

पीयूष गोयल ने *छत्तीसगढ़ एग्रोफैब कंपनी* के प्रतिनिधि करण चंद्राकर से विशेष चर्चा करते हुए उनके प्रयासों को जनजातीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाला अनुकरणीय उदाहरण बताया।

राज्य की निवेश आयुक्त ऋतु सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमों और स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन, वित्तीय सहायता, परामर्श एवं विपणन सहयोग जैसी सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य है — “स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर सतत आजीविका के अवसर सृजित करना।”

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कई स्टार्टअप्स — सिद्धार्थ एग्रोमार्केटिंग प्रा. लि., अंकुरण सीड्स, कोशल, शांति आनंद वेलनेस, बस्तर से बाज़ार तक, कोईतूर फिश कंपनी, कोया बाज़ार, एग्रोफैब तथा हेमल फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि. — ने अपने उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया।

Read Also  कबीरधाम जिले के तीन व्यक्ति स्वस्थ्य होकर आज कवर्धा वापस लौटे, इंद्रलोक में हुआ भब्य स्वागत

इन स्टार्टअप्स ने कृषि विपणन, बीज उत्पादन, जनजातीय हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग, वेलनेस उत्पादों और वनोपज आधारित व्यापार में अपनी अभिनव पहलें प्रस्तुत कीं।

यह कॉन्क्लेव जनजातीय उद्यमियों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के लिए साझा मंच साबित हुआ है, जिसने छत्तीसगढ़ को समावेशी और समुदाय-केन्द्रित उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाले अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है।

 

इस अवसर पर उद्योग संचालनालय के संयुक्त संचालक *संजय गजघाटे* तथा निवेश आयुक्त कार्यालय की महाप्रबंधक *अंजली पटेल* भी उपस्थित रहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *