सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाने के लिए भारत से श्रद्धालु 4 नवंबर को पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए थे, लेकिन पंजाब के कपूरथला जिले की रहने वाली एक महिला, सरबजीत कौर के लापता होने से हड़कंप मच गया। सिख समूह मामले की जांच की मांग कर ही रहा था कि तभी लापता महिला के बारे में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।
दरअसल लापता हुई सरबजीत कौर ने धर्म परिवर्तन कर लाहौर में पाकिस्तानी शख्स से निकाह कर लिया है। सरबजीत कौर ने अपना नाम नूर हुसैन रख लिया है। उसका निकाहनामा और पासपोर्ट की प्रति सामने आई। सरबजीत ने नई आबादी शेखूपुरा निवासी नासिर हुसैन से निकाह किया है। भारतीय रिकॉर्ड के अनुसार, महिला 4 नवंबर को 1,922 तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ अमृतसर में अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान गई थी।
इस जत्थे का नेतृत्व अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज कर रहे थे। पाकिस्तान के अलग-अलग गुरुद्वारों में 10 दिन बिताने के बाद 1,922 तीर्थयात्रियों का यह समूह गुरुवार शाम को भारत लौट आया। आव्रजन रिकॉर्ड के अनुसार, सरबजीत कौर समूह से लापता हो गई थी। भारत में प्रवेश के समय सरबजीत का नाम आव्रजन रिकॉर्ड में नहीं था। उसके लापता होने के बाद भारत में खुफिया एजेंसियां उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
दरअसल सरबजीत पति से अलग हो गई थीं। सरबजीत के पूर्व पति करनैल सिंह करीब 30 वर्षों से इंग्लैंड में रह रहे हैं। पहले पति से उनके दो बेटे भी हैं। भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित भारतीय मिशन पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में है। 4 नवंबर को सिख तीर्थयात्री गुरु नानक देव जी के ‘प्रकाश पर्व’ मनाने के लिए पाकिस्तान के ननकाना साहिब गए थे।
केंद्र सरकार ने सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे की 10 दिवसीय यात्रा करने और गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने की पिछले महीने अनुमति दी थी। हालांकि, इससे लगभग दो हफ्ते पहले सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इस यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हर साल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) श्रद्धालुओं का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान भेजती है। इसका उद्देश्य प्रकाश पर्व पर सिख धर्म से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों में, खासकर गुरु नानक देव जी के ‘प्रकाश पर्व’ के अवसर पर मत्था टेकना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 31, 2026 /
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...