छत्तीसगढ़ में माओवादी हिंसा को समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल हुई है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत आज कुल 28 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
आज आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडर विभिन्न स्तरों के सदस्य हैं, जिनमें Maad Division DVCM सदस्य, PLGA कंपनी नंबर 06 के मिलिट्री सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य, टेक्निकल टीम सदस्य, मिलिट्री प्लाटून सदस्य, सप्लाई टीम सदस्य और जनताना सरकार के सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान 3 कैडरों ने अपने पास मौजूद SLR, INSAS और 303 रायफल सुरक्षा बलों को सौंप दी, जो हिंसा छोड़ने और कानून व्यवस्था पर विश्वास का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में अब तक 287 माओवादी कैडर हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। बस्तर रेंज के IG सुन्दरराज पत्तिलिंगम ने कहा कि यह घटना माओवादी विचारधारा के अंत की ओर इशारा करती है। उन्होंने कहा कि लोग ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल पर भरोसा जताकर शांति, गरिमा और स्थायी प्रगति का मार्ग चुन रहे हैं।
पिछले 50 दिनों में बस्तर रेंज में 512 से अधिक माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। IG ने यह भी कहा कि शेष माओवादी कैडर, जिनमें Politburo सदस्य देवजी, Central Committee सदस्य रामदर, DKSZC सदस्य पाप्पा राव एवं अन्य शामिल हैं, के पास अब हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...