Google Analytics Meta Pixel प्रधानमंत्री की मन की बात से देश में नवाचार को नई ऊर्जा - Ekhabri.com

प्रधानमंत्री की मन की बात से देश में नवाचार को नई ऊर्जा

रायपुर, 30 नवंबर 2025।राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन गया है। उन्होंने इसे अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एक अभिभावक की तरह राष्ट्र को हर माह नए विचारों से प्रेरित करते हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ ने कृषि विकास में नंबर 1: कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र के रूप में सम्मानित


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण में जुटे लोगों को सम्मान मिलता है। खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, शहद प्रसंस्करण, नौसेना सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नेचर फॉर्मिंग पर प्रधानमंत्री के विचार प्रेरणादायक हैं।

 

उन्होंने कहा कि नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं और यहां के किसान व युवा उद्यमी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि में भी राज्य की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी, चंद्रयान-3, महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव और स्वदेशी युद्धपोत INS माहे जैसे विषयों ने प्रत्येक भारतीय को गर्वान्वित किया है। प्रधानमंत्री द्वारा वोकल फॉर लोकल, पर्यटन और युवाओं के नवाचारों को प्रोत्साहन देने की पहल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

 

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश जनता तक पहुंचाते हैं। आज का दिन खास रहा क्योंकि प्रधानमंत्री स्वयं रायपुर में मौजूद हैं।

Read Also  दिल्ली से आई टीम ने हमर लैब देखा दी बधाइयां

 

प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस, वंदेमातरम् के 150 वर्ष, अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण, कुरुक्षेत्र में ‘पांचजन्य’ स्मारक लोकार्पण और हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO सुविधा के उद्घाटन का उल्लेख करते हुए भारत की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, विधायकों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *