रायपुर, 30 नवम्बर 2025।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी पहल है। इसी उद्देश्य से बलौदाबाजार जिले में स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

2025-26 में 26 हजार 400 नए आवास स्वीकृत
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 26 हजार 400 आवास निर्माण को स्वीकृति मिली है। राज्योत्सव के दौरान 25 हजार 580 हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त की राशि जारी की जा चुकी है।
आवास चौपाल में नवीन स्वीकृत आवास के लाभार्थियों के साथ-साथ अपूर्ण आवास के हितग्राही, राजमिस्त्री, निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता, सरपंच और सचिव सहित संबंधित अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
तकनीकी जानकारी और अन्य लाभों से होगा हितग्राहियों को लाभ
आवास चौपाल में आवास निर्माण की तकनीकी जानकारी दी जा रही है जिसमें —
* रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग
* सौर सुजला योजना के तहत सोलर पैनल लगाने की जानकारी
* निर्माण सामग्री उपलब्धता
* योजना के कन्वर्जेन्स से मिलने वाली सुविधाएँ
अब तक बलौदाबाजार में 56, भाटापारा में 34, कसडोल में 24 और पलारी में 22 पंचायतों में आवास चौपाल आयोजित की जा चुकी है।
योजना पूर्णतः निःशुल्क, अनधिकृत वसूली पर कार्रवाई
यह योजना पूरी तरह पारदर्शी और निःशुल्क है। किसी भी स्तर पर शुल्क, कमीशन या सुविधा शुल्क की मांग दंडनीय अपराध है।
यदि कोई व्यक्ति आवास स्वीकृति या किश्त जारी कराने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत सीईओ या कलेक्टर कार्यालय में तुरंत दर्ज की जा सकती है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...