Google Analytics Meta Pixel प्रकृति का पर्व हरेली पारंपरिकता और वैज्ञानिकता का संगम है : डॉ. चंदेल - Ekhabri.com

प्रकृति का पर्व हरेली पारंपरिकता और वैज्ञानिकता का संगम है : डॉ. चंदेल

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में मनाया गया हरेली तिहार
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में मनाया गया हरेली तिहारइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, कृषि प्रक्षेत्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में आज छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति का प्रमुख पर्व हरेली तिहार मनाया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने गौ पूजन, नांगर पूजन तथा कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर हरेली तिहार कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि प्रकृति के पर्व हरेली का छत्तीसगढ़ के ग्रामीण सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश में बहुत महत्व है। यह किसानों का प्रमुख त्योहार है। हरेली तिहार में प्रकृति की पूजा की जाती है। हरेली के समय पूरी धरती हरियाली से आच्छादित हो जाती है और किसान रोपाई-बियासी जैसे कृषि कार्यों से निवृत्त हो जाते हैं। इस दिन किसान अपने गौवंश और कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं। डॉ. चंदेल ने चालू खरीफ मौसम में अच्छी फसल होने की आशा व्यक्त करते हुए किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों को हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि हरेली तिहार पारंपरिकता और वैज्ञानिकता का अनूठा संगम है। इस दिन प्रकृति की पूजा करते हुए खेती किसानी से संबंधित परम्पराएं सम्पन्न की जाती है, वहीं विभिन्न खेलों एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं – गेड़ी दौड़, फुगड़ी, रस्सा कशी, कुर्सी दौड़ आदि का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही ठेठरी, खुरमी, बरा, गुलगुला आदि पारम्परिक व्यंजन भी बनाये जाते हैं। इन सब रीति रिवाजों के पीछे वैज्ञानिक कारण शामिल हैं। इनका मानव स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसी प्रकार पशुओं को आटे की लोई में शतावर और लोध्र मिलाकर खिलाया जाता है जो उनका विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें गेड़ी दौड़, फुगड़ी, नारियल फेक, कुर्सी दौड़, रस्सा कशी आदि प्रतियोगिताएं शामिल थीं। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.के. निर्माम, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. पी.के. चन्द्राकर, निदेशक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर, अधिष्ठाता छात्र कल्यांण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. के.एल. नंदेहा, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय डॉ. वी.के. पाण्डेय, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्यागिकी महाविद्यालय डॉ. ए.के. दवे सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों, कृषि प्रक्षेत्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी गौ-नांगर पूजन किया गया। कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. वी.के. पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...