Google Analytics Meta Pixel स्वामी अड़गड़ानंद को गोली मारने के बाद मध्य प्रदेश के बाबा ने की आत्महत्या - Ekhabri.com

स्वामी अड़गड़ानंद को गोली मारने के बाद मध्य प्रदेश के बाबा ने की आत्महत्या

उत्‍तर प्रदेश के जिला मीरजापुर के चुनार के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के परमहंस आश्रम में जीवन उर्फ जीत बाबा ने पहले आशीष बाबा के पेट में गोली मारी, उसके बाद आत्महत्या कर ली। घटना के समय स्वामी अड़गड़ानंद महाराज सुबह के सत्संग में भक्तों को प्रवचन दे रहे थे। आश्रम के जयंत बाबा ने चुनार पुलिस को तहरीर दी है। वहीं घायल आशीष बाबा को चंदौली स्थित डा. आरडी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सत्संग कर रहे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को आश्रम के संत अंदर ले गए।

 

जयंत बाबा ने बताया कि जीवन उर्फ जीत बाबा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जनपद के सिहोर थाना क्षेत्र के छितरी गांव के थे। वह पूर्व में आश्रम में साधु भी रह चुके थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जीवन आश्रम आए। वह पैंट – शर्ट में थे। टोपी लगाने के साथ ही चेहरे पर भी मास्क लगा रखा था। आश्रम के मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश किए। उनके पास दो तमंचे था, जिसे लहराते हुए फायर कर दिया। ऐसे में एक गोली आशीष बाबा के पेट में जा लगी। इसके बाद वह आश्रम के अंदर स्थित स्वामी जी के आवासीय परिसर के आंगन में पहुंच गए और वहां जीवन ने खुद को गोली मार ली।

 

घटना के बाद आश्रम का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। आश्रम में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी आपरेशन महेश अत्री, सीओ चुनार आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आश्रम के दरवाजे को बंद कर छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोनों तमंचे व मृतक के पास मिले बैग में से आठ कारतूस बरामद किया है।

Read Also  सीएम योगी ने डॉ. रामविलास दास वेदांती को दी श्रद्धांजलि

 

एएसपी महेश अत्री ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की। पुलिस के मुताबिक फुटेज से अहम सुराग मिल सकते हैं लेकिन वह कुछ भी बताने से बच रही है। आश्रम प्रशासन के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

 

पूर्व में भी किसी साधु पर तेल छिड़क कर जलाने का किया था प्रयास
आश्रम सूत्रों के अनुसार मृतक जीवन बाबा मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और उसने सात-आठ माह पूर्व आश्रम में ही किसी दूसरे साधु पर तेल छिड़क कर उन्हें जलाने का प्रयास किया था। उस दौरान जीवन बाबा रसोई का कार्य देख रहे थे। इस घटना से स्वामी अड़गड़ानंद महाराज काफी नाराज हुए और उन्हें आश्रम से निकाल दिया था। इसके बावजूद जीवन बाबा का आश्रम में आना-जाना लगा रहा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...