Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। काम को लेकर मेहनत भी अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिससे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

वृषभ राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। आपकी कला और कौशल में भी सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आपको यदि कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हो, तो आप उसको लेकर पूरा धैर्य दिखाएं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको काम को लेकर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई लिखाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। आप थोड़ा धैर्य बनाकर ही कामों को करें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। धन को लेकर आप किसी से समझौता बिल्कुल ना करें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

 

कन्या राशि : आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, क्योंकि इससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल को शुभ रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। राजनीति में आपको कामों से एक अच्छी पहचान मिलेगी।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने प्रभाव से लोगों को कम दिखाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई तनाव था, तो वह भी दूर होगा। संतान के करियर को लेकर आपको टेंशन हो सकती है।  आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभरेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

धनु राशि : आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी। आप किसी अजनबी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें और किसी घर, मकान आदि की खरीदारी के लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

 

मकर राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आप अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करें, नहीं तो बाद में आपको धन की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा और आप अपनी संतान को कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में रुकी हुई डील फाइनल होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

 

मीन राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है, क्योंकि आप अपने कामों को लेकर थोड़ी जल्दबाजी दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा धैर्य संयम बनाए रखना होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं, जिसके लिए आप अपने परिवार के सदस्यों से माफ़ी मांगेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रेत में दबी मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...

मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का दूसरा बैच शुरू, 36 युवा चयनित

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...

कैबिनेट के बड़े फैसले: 125 दिन रोजगार, नई ग्रामीण योजनाओं को मंजूरी

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...

आवास मेला 2025 लक्की ड्रॉ में पूजा बरेठ ने जीती कार, विजेताओं की घोषणा

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी...

रेत खनन माफिया की गुंडागर्दी, जांच में गई टीम पर किया हमला

By User 6 / June 23, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...

अल-नीनो प्रभाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, किसानों के लिए विशेष रणनीति लागू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...

भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *