रायगढ़, 5 दिसम्बर 2025 —तमनार ब्लॉक के उभरते युवा सृजेश डोलेसरा ने भारतीय सेना के प्रतिष्ठित अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित बेल्ट फोर्स कोचिंग सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसने ग्रामीण युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया।
सृजेश एक साधारण परिवार से आते हैं। पिता निजी कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटी बहन है जो कक्षा 12 में पढ़ती है। शुरू से ही सेना में जाने का सपना रखने वाले सृजेश ने 2023 में भी प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।
ग्रामीण क्षेत्र में कोचिंग सुविधाओं के अभाव को देखते हुए अदाणी फाउंडेशन ने 2024 में बेल्ट फोर्स कोचिंग क्लासेस शुरू की थीं। इस केंद्र में युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा तैयारी, करियर काउंसलिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, संतुलित आहार योजना और सभी आवश्यक अध्ययन सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। ट्रैक सूट, टी-शर्ट और जूते भी प्रदान किए जाते हैं। यह पहल छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश और झारखंड के युवाओं के लिए भी लाभकारी साबित हो रही है।
सफलता के बाद सृजेश और उनका परिवार बेहद खुश है। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर है। सृजेश ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और अदाणी फाउंडेशन को देते हुए आभार व्यक्त किया।
स्थानीय समुदाय में इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है। लोग इसे युवाओं के लिए रोजगार और राष्ट्र सेवा की दिशा में एक प्रेरक संदेश के रूप में देख रहे हैं।
पिछले दो वर्षों में इस प्रशिक्षण केंद्र के पाँच अन्य अभ्यर्थी भी विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में शारीरिक एवं चिकित्सा परीक्षण में सफल रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन अब युवाओं को गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आवासीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है, जिससे साइबर सिक्योरिटी समेत अन्य रक्षा सेवाओं में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी ने कहा कि उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सेना जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में पहुँच बनाने हेतु गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना है। सृजेश की सफलता इस प्रयास की सार्थकता को दर्शाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...