Google Analytics Meta Pixel उज्जैन में 17 लाख के जाली नोट छापने के गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार  - Ekhabri.com

उज्जैन में 17 लाख के जाली नोट छापने के गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार 

अशोक महावर 

उज्जैन। उज्जैन पुलिस ने जाली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं। 

उज्जैन पुलिस ने नकली नोट छापने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 17 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं। इन नोट में सुरक्षा धागे और ग्रीन इंक सिक्योरिटी पैटर्न जैसे नकली फीचर्स थे। आरोपी इंदौर की एक कॉलोनी के एक फ्लैट में नकली नोट छापते थे। वे 10 लाख रुपये के नकली नोट के बदले 1 लाख रुपये के असली नोट का सौदा करते थे।

 

उज्जैन जिले के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग 500 रुपये के नकली नोट भारी मात्रा में लेकर उज्जैन शहर में डिलीवरी के लिए आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस को पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे दो संदिग्ध दिखाई दिए। दोनों ही पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर के दोनों को पकड़ा लिया।

दोनों की तलाशी लेने पर 17 लाख 50 हजार रुपये नकली नोट मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो नकली नोट छापने की फैक्टी का भांडाफोड़ हुआ। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी हिमांश गोसर के कब्जे से 500 के नोट की 22 गड्डियां मिलीं। काउंट करने पर कुल 11 लाख रुपये निकले। आरोपी टीपेश चौहान के कब्जे से 500 के नोट की 13 गड्डियां मिलीं। काउंट करने पर यह कम 6 लाख 50 हजार रुपये निकली।

Read Also  रायपुर में ताड़पत्र पर हस्तलिखित दुर्लभ ग्रंथों की प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

इस प्रकार दोनों से 17 लाख 50 हजार के नकली नोट जब्त किए गए। इन नोट में नकली सुरक्षा फीचर, धागे, माइको प्रिंट और ग्रीन इंक सिक्योरिटी पैटर्न मिले। आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर में अरविन्दो अस्पताल के सामन श्री गंगा बिहार कालोनी के एक पलैट में अपने साथी राजेश के साथ मिलकर नकली नोटों की छपाई करते थे। आरोपी 10 लाख नकली नोट के बदले 1 लाख असली नोट लेते थे। आरोपी हिमांशु पहले भी इंदौर में नकली नोट मामले में जेल जा चुका है।

 

आरोपियों की निशानदेही पर इंदौर नोट प्रिंटिंग मशीन, हाई सिक्योरिटी पेपर, प्रिंटिंग केमिकल, सुरक्षा धागा, कटर मशीन और नकली नोट शीटें बरामद की गईं। नेटवर्क के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी हिमांशु रेलवे कॉलोनी उज्जैन का रहने वाला है। उस पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना चिमनगंज मंडी में केस दर्ज हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *