रायपुर, 10 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अप्रैल को नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर निर्माण प्लांट की आधारशिला रखेंगे। पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जा रहा यह प्लांट देश की पहली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण इकाई होगी, जो 1143 करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ लाख वर्गफीट क्षेत्र में बनेगा। इस प्लांट में 2030 तक करीब 10 अरब चिप्स का उत्पादन किया जाएगा, जो टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में उपयोग होंगी। परियोजना से 130 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
इसी दिन मुख्यमंत्री झरिया अल्कलाइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
इसके अलावा, नवा रायपुर के कॉमर्शियल टावर में पूरी तरह फर्निश्ड ऑफिस स्पेस आईटी कंपनियों को आवंटित किया जाएगा। इस पहल के तहत 750 युवाओं को रोजगार मिलेगा, और इस अवसर पर मुख्यमंत्री उनके बीच जॉइनिंग लेटर भी वितरित करेंगे। यह कदम नवा रायपुर को आईटी हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री द्वारा नवा रायपुर में ई-ऑटो पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा की भी शुरुआत की जाएगी। यह सेवा महिलाओं के स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित होगी और लगभग 130 किलोमीटर के दायरे में रिहायशी क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, जंगल सफारी और कार्यालयों को जोड़ेगी। इस सेवा से 40 महिलाओं को सीधा रोजगार मिलेगा।
यह बहुपरियोजनात्मक कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...