Google Analytics Meta Pixel शेयर मार्केट में एक दिन में निवेशकों के 8 लाख करोड़ स्वाहा - Ekhabri.com

शेयर मार्केट में एक दिन में निवेशकों के 8 लाख करोड़ स्वाहा

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 609.68 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,102.69 पर और निफ्टी 225.90 अंक या 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,960.55 पर था। करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी इंडिया डिफेंस (3.68 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (3.53 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (2.81 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (2.73 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.10 प्रतिशत) और निफ्टी मेटल (1.92 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरने वाले सूचकांक थे। सेंसेक्स पैक में बीईएल, इटरनल (जोमैटो), ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, एसबीआई, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे। टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक गेनर्स थे।

 

 

शेयर बाजार में आई इस गिरावट की वजह से निवेशकों को भी काफी मोटा नुकसान हुआ है। निवेशकों का नुकसान बीएसई के मार्केट कैप पर डिपेंड करता है। आंकड़ों को देखें तो शुक्रवार को जब शेयर बाजार बंद हुआ था, तब बीएसई का मार्केट कैप 4,70,96,826.75 करोड़ रुपए था। जोकि सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान 4,63,01,207.86 करोड़ रुपए पर आ गया। इसका मतलब है कि बीएसई के मार्केट कैप को 7,95,618.89 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया।

 

 

 

 

मार्केट्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 5 बड़े कारण रहे। पहला, विदेशी निवेशकों की ओर लगातार बिकवाली से शेयर बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ। दूसरा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बुधवार को आने वाली पॉलिसी नतीजों से पहले भी निवेशक जोखिम से बचते दिखे। तीसरा, भारतीय रुपये में लगातार कमजोरी जारी है। सोमवार को रुपया 16 पैसा गिरकर 90.11 प्रति डॉलर पर आ गया। चौथा, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोमवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.13% बढ़कर 63.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पांचवा, इंडिया VIX सोमवार को 2.11% बढ़कर 10.53 पर पहुंच गया।

Read Also  मोजाम्बिक तट पर बड़ा हादसा, मछली पकड़ने वाली नाव डूबने से 91 लोगों की मौत

 

 

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 1,106.50 अंक या 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,488.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 456.10 अंक या 2.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,051.65 पर था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 950 शेयर हरे निशान में; 3,348 शेयर लाल निशान में और 187 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

 

 

बाजार के जानकारों ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन के बावजूद भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह वैश्विक संकेतों का बाजार पर हावी होना है। आने वाले समय में निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेड के नतीजों पर होंगी। इससे बाजार की दिशा तय होगी। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स 131.80 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85,580.57 स्तर पर और निफ्टी 44.55 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के बाद 26,141.90 स्तर पर था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *