Google Analytics Meta Pixel इसलिए भारत में कोरोना वायरस पड़ा कमजोर, जानिए क्या कहा विशेषज्ञों ने - Ekhabri.com

इसलिए भारत में कोरोना वायरस पड़ा कमजोर, जानिए क्या कहा विशेषज्ञों ने

नई दिल्ली। जब से कोरोना वायरस फैला है हर देश इससे त्रस्त आ चुका है। पूरी दुुनिया इसकी चपेट में आ चुकी है। अमेरिका जैसा देश भी कोरोना वायरस पर काबू पाने में नाकाम रहा। दुनियाभर में कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में ही मचाई है उसके बाद कोरोना संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या भारत में है। लेकिन एक बात कोरोना वायरस के विशेषज्ञों को हैरान कर रही है कि सघन आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत में कोरोना का कहर ऊंचाइयों को नहीं छू पाया और 2021 आते-आते ध्वस्त हो गया। इससे जुड़ा रहस्य विशेषज्ञों को भी हैरान कर देने वाला है। वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत में कोरोना वायरस के मामले कैसे घट रहे हैं, जबकि एक समय ऐसा लग रहा था कि यह सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका को भी पछाड़ सकता है। सितंबर 2020 में भारत में प्रति दिन करीब एक लाख नए मामले दर्ज किए जा रहे थे, लेकिन यह अक्तूबर आते-आते घट गया और जनवरी 2021 आते-आते लगभग प्रति दिन 10,000 नए मामलों के आंकड़े पर पहुंच गया है। इस रहस्य को समझने के लिए विशेषज्ञों को भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
यह है विशेषज्ञों का आकलन
भारत सरकार का मानना है कि मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की वजह से कोरोना का असर कम हुआ है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के बड़े शहरों में लोगों ने हर्ड इम्यूनिटी हासिल कर ली जिसका अर्थ है कि वायरस ने ग्रामीण क्षेत्रों की ओर फैलना शुरू किया लेकिन इसका असर बेहद कम रहा।  हाल ही के सर्वे में पता चला कि दिल्ली के 56 फीसदी लोगों में कोविड एंटीबॉडी पाए गए जो कि हर्ड इम्यूनिटी के लिए जरूरी 70 फीसदी से काफी कम है।  भारत में केवल 20 फीसदी मौतें के मामले में ही चिकित्सीय प्रमाणपत्र मिलता है, 80 फीसदी मौतों का कोई प्रमाणीकरण नहीं होता। इसके आधार पर विश्लेषक ये भी कह रहे हैं कि भारत में मौतों का आंकड़ा दोगुना या तीन गुना रहा होगा।
मुंबई-पुणे में हर्ड इम्यूनिटी 
भारत से दूसरे सबसे बड़े शहर मुंबई और पुणे में कराए गए एंटीबॉडी सर्वे में सामने आया कि यहां 50 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी बन गई। सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में लोगों में हर्ड इम्यूनिटी विकसित हो गई जिसने वायरस को ज्यादा कहर मचाने नहीं दिया। वायरस ग्रामीण इलाकों  की तरफ भी बढ़ा, लेकिन इसका असर कम रहा।  कम आबादी वाले इलाके में वायरस का असर कम होता है। इसी वजह से यहां मामले लगातार घटते चले गए।
इसके साथ ही ये बात भी सच है कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होने की वजह से मामले पहचाने नहीं जा सके। आकड़े बताते हैं कि भारत में रोजाना प्रति 1000 लोगों में सिर्फ 0.5 लोगों का ही स्वाब टेस्ट हुआ था। ये किसी भी देश में जांच का सबसे कम आंकड़ा है।  पिछले साल सितंबर में आए आंक४ड़ों से पता चलता है कि शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में टेस्ट की संख्या बेहद रही। इस वजह से भी कोरोना के कई मामले पहचान में नहीं आ सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...