भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री और पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक रहे नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नितिन नबीन फिलहाल बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और संगठन व सरकार दोनों स्तरों पर उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।
नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं और 45 वर्ष की उम्र में उन्होंने संगठन में मजबूत पहचान बनाई है। इससे पहले भी भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूर्व जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था, ऐसे में नितिन नबीन की यह नियुक्ति राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
नितिन नबीन, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद उन्होंने 2006 में पहली बार बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार जीत दर्ज करते हुए वे पांच बार विधायक बने। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी की रेखा कुमार को 51,936 मतों के बड़े अंतर से हराया था।
अपने राजनीतिक करियर में नितिन नबीन तीन बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी रहे हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठनात्मक क्षमता और प्रशासनिक अनुभव के चलते पार्टी नेतृत्व का उन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबर के बाद पटना स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने इसे बिहार भाजपा के लिए गौरव का क्षण बताया। इस नियुक्ति के साथ ही नितिन नबीन की भूमिका अब राष्ट्रीय राजनीति में और अधिक प्रभावशाली मानी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...