Google Analytics Meta Pixel धर्मशाला में भारत ने साउथ अफ्रीका से लिया हार का बदला, 7 विकेट से जीता - Ekhabri.com

धर्मशाला में भारत ने साउथ अफ्रीका से लिया हार का बदला, 7 विकेट से जीता

पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। रविवार को धर्मशाला में खेले गए इस मैच में भारत ने 118 रनों के छोटे लक्ष्य को मात्र 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जीत के साथ ही भारतीय टीम का आत्मविश्वास भी मजबूत नजर आया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को आक्रामक शुरुआत अभिषेक शर्मा ने दिलाई। उन्होंने महज 18 गेंदों में 35 रन ठोक दिए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। पावरप्ले में भारत ने सिर्फ पांच ओवर में 60 रन जोड़कर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। अभिषेक छठे ओवर में कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए और तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रनों की अहम साझेदारी की। गिल को 12वें ओवर में मार्को जानसेन ने बोल्ड किया।

मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने समझदारी से खेलते हुए 34 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने अंत में आक्रामक अंदाज दिखाते हुए चार गेंदों में नाबाद 10 रन जड़े। दुबे के छक्का और चौके ने भारत को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 11 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

इससे पहले टॉस जीतकर भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 20 ओवर में 117 रनों पर ही समेट दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडेन मार्करम अकेले ही भारतीय गेंदबाजों से लोहा लेते नजर आए। उन्होंने 46 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

Read Also  Air India छात्रों को किरायों पर देगी भारी छूट

साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती तीन विकेट सिर्फ सात रन पर गिर गए। रीजा हेंड्रिक्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि क्विंटन डिकॉक सिर्फ एक और डेवाल्ड ब्रेविस दो रन ही बना सके। कुल मिलाकर आठ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। डोनोवन फरेरा ने 20 और एनरिख नॉर्खिया ने 12 रनों का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने शानदार सामूहिक प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। भारत को इस मैच में प्लेइंग इलेवन में मजबूरन दो बदलाव करने पड़े, क्योंकि जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से उपलब्ध नहीं थे और अक्षर पटेल की तबीयत खराब थी। उनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला, जिन्होंने चयन को सही साबित किया।

वहीं साउथ अफ्रीका ने भी अपनी टीम में तीन बदलाव किए और कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया व ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। हालांकि ये बदलाव टीम को जीत नहीं दिला सके। अब भारत की नजर सीरीज में बढ़त को और मजबूत करने पर होगी, जबकि साउथ अफ्रीका वापसी की कोशिश करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *