टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने देश के छात्रों के लिए शानदार ऑफर निकाले हैं। इसके तहत 12 साल से ऊपर की उम्र के सभी छात्रों को एयर इंडिया की सभी फ्लाइट में बेस फेयर पर 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 10 किलोग्राम एक्स्ट्रा बैगेज के साथ कई अन्य बेनेफिट भी मिलने वाले हैं। इतना ही नहीं ये केवल डॉमिस्टिक फ्लाइट्स के लिए ही नहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के सफर पर भी लागू होगा। इस तरह छात्रों को एयर इंडिया के फ्लाइट बुकिंग्स पर 25 फीसदी तक की जबरदस्त छूट मिल सकती है।
ये डिस्काउंट सभी तरह के फेयर पर लागू होते हैं और इसमें घरेलू और विदेशी उड़ानों की इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास की सभी सीटों पर छूट वाला ऑफर मिलेगा। घरेलू सफर में ये छूट लेने के लिए स्टूडेंट को कम से कम 12 साल का होना जरूरी है और इंटरनेशनल ट्रैवल में ये छूट 12 साल से 30 साल की आयु वाले स्टूडेंट्स के लिए लागू होगी।
डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए स्टूडेंट्स को एक वैलिड आईडी कार्ड, स्टूडेंट वीजा या स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी से एक्सपेंक्टेंस लेटर या स्वीकारोक्ति पत्र की जरूरत होगी, जो किसी स्टेट या सेंट्रल एजूकेशन बोर्ड से मान्यता हासिल हो। इसके अलावा छात्रों को ये छूट तभी मिलेगी जब वो कम से कम एक साल के पूरे अकेडमिक ईयर के लिए एनरोल कराए हुए होंगे। स्टूडेंट्स को ये छूट हासिल करने के लिए उनको एयर इंडिया के डायरेक्ट चैनल्स जैसे उनकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या किसी संपर्क सेंटर से ही टिकट बुक कराना जरूरी है।
अपने एक्स पोस्ट में एयर इंडिया ने लिखा है कि फ्लाइट बुकिंग्स पर 25 फीसदी तक की छूट, 10 किलो का एक्स्ट्रा बैगेज अलाउंस और एक बार के लिए मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलवाने का ऑफर खासतौर से छात्रों के लिए निकाला जा रहा है। इसके लिए http://airindia.com पर जाकर या एयर इंडिया के एप पर जाकर टिकट बुक कराए जा सकते हैं।
छात्र खुद को एयरलाइंस लॉयल्टी प्रोग्राम यानी ‘महाराजा क्लब’में भी एनरोल करा सकते हैं और हर एक उड़ान पर रिवॉर्ड पॉइंट्स जीत सकते हैं। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को कॉम्पलिटमेंट्री टिकट या अन्य अपग्रेड्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...