महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अब तक खस्ता हालत में दिखाई दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के चारों मैच खेल लिए हैं, जिसमें टीम को 2 में जीत मिली और 2 गंवाए हैं। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, जिसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी। बस इस हार के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया। टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को अगला मुकाबला जीतना जरूरी है। .
बात यह है कि टीम इंडिया ग्रुप ए में मौजूद है, जिसमें कुल 5 टीमें हैं। सभी टीमों को 4-4 मैच खेलने हैं, जिसके बाद टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप में टॉप पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रहने वाली श्रीलंका एलिमिनेट हो चुकी है।
अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जंग है। टीम इंडिया अपने चारों मैच खेल चुकी है, जबकि, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज का अपना-अपना आखिरी मुकाबला एक दूसरे के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में भारत चाहेगी कि पाकिस्तान की जीत हो।
न्यूजीलैंड के पास 3 मैच खेलने के बाद 4 प्वाइंट्स, जबकि पाकिस्तान के पास 3 मैच खेलने के बाद 2 प्वाइंट्स मौजूद हैं। वहीं टीम इंडिया के पास 4 मैच खेलने के बाद 4 प्वाइंट्स मौजूद हैं। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देती है, तो महिला कीवी टीम 6 प्वाइंट्स लेकर सीधा सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
वहीं अगर पाकिस्तान ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो सेमीफाइनल की रेस में मौजूद तीनों टीमें के प्वाइंट्स बराबर (4-4) हो जाएंगे। इस स्थिति में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। मौजूदा वक्त में टीम इंडिया का नेट रनरेट सबसे अच्छा है, इसलिए टीम इंडिया चाहेगी कि पाकिस्तान मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...