मशहूर मराठी अभिनेता अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। परचुरे पिछले कुछ सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें करीब 5 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले साल एक यूट्यूब चैनल पर अपने कैंसर के इलाज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मेरी शादी को 25 साल हो गए। जब हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए थे, तब मैं ठीक था, लेकिन कुछ दिनों के बाद कुछ भी नहीं खा पा रहा था। मुझे मिचली आ रही थी और मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। मेरे भाई ने बाद में मुझे कुछ दवा दी, लेकिन उससे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ।
कई डॉक्टरों के पास जाने के बाद, मुझे अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा गया। जब डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया तो मैंने उनकी आंखों में डर देखा और मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और यह कैंसर है। मैंने उनसे पूछा कि मैं ठीक हो जाऊंगा या नहीं? और उन्होंने कहा,हां, तुम ठीक हो जाओगे।
परचुरे मराठी फिल्म और थिएटर इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय हस्ती थे। उनकी प्रसिद्ध बॉलीवुड प्रस्तुतियों में शाहरुख खान की बिल्लू, सलमान खान की पार्टनर और अजय देवगन की ऑल द बेस्ट शामिल हैं। उन्हें कपिल शर्मा शो में भी देखा गया था।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिवर कैंसर की एक नहीं कई वजह है. इनमें हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी जैसे वायरल इंफेक्शन भी हैं, जो लिवर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा लिवर सिरोसिस, स्मोकिंग, ज्यादा शराब पीना, मोटापा और डायबिटीज भी लिवर कैंसर का कारण मानते जाते हैं। खेती में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक केमिकल्स के संपर्क में आने से भी लिवर कैंसर हो सकता है।
लिवर कैंसर के लक्षणों में पेट फूलने, पेट में दर्द, उल्टी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लीवर कैंसर गंभीर होने पर स्किन का रंग बदल जाता है। उसमें पीलापन आ जाता है। आंखें भी पीली दिखने लगती है। खुजली की समस्याएं होती हैं और वजन तेजी से कम होने लगता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...