Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन में कठिनाइयां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा संयम बनाकर चलना होगा। आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। यदि आप शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी मान सम्मान के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ मिलकर यदि आप कोई काम करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी अपने किसी मित्र से खटपट होने की संभावना है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से अपने आगे की भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी बिजनेस में कोई बदलाव करने की न सोचें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। कारोबार में आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई जोखिम लेने से बचना होगा। घर में बड़ों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। जीवन साथी की ओर से आपका कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप खर्चों को लेकर थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि आपकी समस्याएं बढ़ेगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करना का सोचा था, तो उसमें आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतरने की कोशिश करेंगे। आपको अपने  वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से बातचीत करनी होंगी। आप अपने खान-पान में लापरवाही ना करें, नहीं तो कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ावा देगी।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय  रहने वाला है। आपको बेवजह भाग दौड़ रहने से अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों साथ समय बिताएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी माताजी से डांट खानी पड़ सकती हैं।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी दान पुण्य के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्य में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। धर्म करके कार्यों के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके दूसरे के मामले में न बोलें। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। पिताजी आपके काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। बिजनेस में आप बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट करने से बचे।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएं, जिससे आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपका पुराना डूबा हुआ धन मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके परिवार को कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर भी जा सकता है।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर उलझन चल रही है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आस पड़ोस से हो रहे वाद विवाद से आपको दूर रहना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग पूरी जांच पड़ताल करके ही किसी काम में आगे बढ़ें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी संतान व जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके आपसी रिश्ते भी बेहतर होंगे। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और करियर में भी  आपको कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन आदि मिल सकता है, जिससे काफी खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *