Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है, जिसके कारण आप निराश रहेंगे व अपने  काम पर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में कुछ अधूरी पड़ी हुई डीलों को फाइनल करने के लिए ध्यान लगाना होगा। अगर आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातक अपने शत्रुओं पर विजय पाकर प्रसन्न होंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों की आज अपने कार्य क्षेत्र में किसी से कोई अनबन हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई नुकसान भी करवा सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ घर गृहस्थी के उपयोग की खरीदारी करने जा सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढेंगे, क्योंकि आज आप जिस भी काम में हाथ डालेगे वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए आज उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी में भी आज आपके अधिकारी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है,तो आप उसे अपने भाई की सलाह से समाप्त कर सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अपने कुछ कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिनमें आप सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है, लेकिन आज अत्यधिक परिश्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान महसूस हो सकती है, जिसके कारण आपको सिर दर्द थकान, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों का आज प्रमोशन हो सकता है, जिसे पाकर वह प्रसन्न होंगे व आज विवाह योग्य जातकों के लिए भी उत्तम विवाह के प्रस्ताव आयेगे,  जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।  आज आपको अक्समात किसी यात्रा पर जाना पड़ता है। यदि ऐसा हो, तो सावधानी से जाए, क्योंकि इसमें आपको वाहन की अस्मात खराबी के कारण धन व्यय करना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड सकता हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढकर हिस्सा लेंगे। आज आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किस सदस्य से कोई कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती है, लेकिन इसमें भी आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ उत्तरदायित्व सौपे जा  सकते हैं, जिससे आप अपने आपको असहज  महसूस करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त होगी, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे। संतान को यदि आप किसी कोर्स के लिए आवेदन कराना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन उसमे आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व  चोरी होने का भय बना हुआ है। यदि ऐसा हो, तो सतर्क रहें।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में संगठित होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने से संतुष्टि होगी, लेकिन आपको ध्यान देना होगा,  कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। ऑफिस में भी आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप व्यस्त नजर आएंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं पर भी आज आप निवेश करने की सोचेंगे, जिसके लिए आपको जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

धनु राशि : आज का दिन आप की संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा। आज आप यदि किसी घर, मकान व दुकान आदि किसी संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे थे, तो आज वह फाइनल हो सकती है, जिसमें आपको लाभ भी अवश्य होगा, लेकिन आज आपको अपने मधुर व्यवहार से ही किसी डील को फाइनल करना होगा, नहीं तो आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यो के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार की किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जो आपको भरपूर लाभ देगी, लेकिन आज आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपको थोड़ा तनाव में डाल सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से किसी जरूरी विषय पर विचार विमर्श करेंगे और वह आपकी परेशानी को कम भी करेंगे। संतान के स्वास्थ्य में आज कोई गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन कोष में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की आज कुछ अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो उनकी तरक्की के मार्ग में सहायक होगी। आज यदि आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको अपने पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपको खुशी देने वाला रहेगा। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई उतम परिणाम आ सकता है, जो आपको प्रसन्नता देगा। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में यदि आज कोई निवेश करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न नजर आएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...