Google Analytics Meta Pixel बाबा गुरु घासीदास जयंती पर रायपुर में पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैम्प शुरू - Ekhabri.com

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर रायपुर में पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैम्प शुरू

रायपुर, 18 दिसंबर 2025।परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में 18 से 22 दिसंबर तक पांच दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का शुभारंभ किया गया। आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। यह आयोजन मानव सेवा, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पांच दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प हजारों लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और बीते 25 वर्षों में स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

 

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। साथ ही राज्य सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए 25 लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट है और ऐसी पहलें समाज के हर वर्ग तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया और चिकित्सकीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदना का उदाहरण है। बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश से प्रेरित यह पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता से यह शिविर प्राथमिक जांच के साथ-साथ समुचित निदान और उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

Read Also  प्रधानमंत्री जनमन योजना से पक्के मकानों का सपना हुआ साकार

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी लोग इस शिविर में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिन मरीजों का उपचार शिविर में संभव नहीं होगा, उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से संबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

कार्यक्रम के आयोजक एवं विधायक राजेश मूणत ने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश “मनखे-मनखे एक समान” से प्रेरित होकर इस मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि एक ही परिसर में एलोपैथी, आयुर्वेद सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिविर में एक्स-रे, ईको, सोनोग्राफी सहित कई प्रकार की जांचें और आवश्यक दवाइयां पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर जांच की विशेष व्यवस्था भी की गई है।

 

इस मेगा हेल्थ कैम्प में एम्स रायपुर, बालाजी, रावतपुरा, गंगा डायग्नोसिस सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम को विधायक किरण सिंह देव ने भी संबोधित किया।

 

उद्घाटन अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. अशोक जिंदल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ चिकित्सक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *