कोरबा । कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथी के हमले में पिछले 15 दिनों में चार लोगों की जान चली गई है, जिनमें से तीन मौतें पिछले 48 घंटों के भीतर हुई हैं। सबसे हालिया घटना आज 19 दिसंबर यानी आज तड़के हुई, जब हाथी ने एक ग्रामीण को उसके घर में घुसकर कुचल डाला। इस भयावह घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और वे वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे।जानकारी के मुताबिक, दंतैल हाथी बिलासपुर रेंज में एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल पहुंचा था। वहां उसने 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं की जान ले ली। इसके बाद एक अन्य हाथी ने बालको रेंज में 19 दिसंबर को तड़के करीब 5 बजे ग्राम गौरबोरा में 40 वर्षीय महेन्दा सिंह मंझवार को उस समय कुचल दिया जब वह अपने घर में सो रहे थे। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।










