Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके मान-समान में वृद्धि होने से खुशी होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपको अपने भाई बहनों से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। कोई प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए समस्या बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृषभ राशि : आज आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और अपने कामों को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है। आपका बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आपको घेरे हुई थी, तो उन्हें भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके रिश्ते में चली आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी राजनीतिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको श्रेष्ठ व्यक्तियों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा और आपके मन में अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए संचार रहेगा। भाई-बहनों से आपका खूब पटेगी और आप अपने किसी विरोधी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से बेवजह के वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, तो उसमें आपके जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, जिसमें आपका काफी धन भी व्यय होगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने अंदर की कमियों को दूर करने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। आप संतान को कहीं पढ़ाई लिखाई के लिए बाहर भेज सकते हैं।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं और आपकी आय पहले से बेहतर होगी। आपको अपनी माताजी से कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आपके मित्र बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज आपका रुका हुआ धन आपको मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे और अपने साथी की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान निकाले। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।  आप मौज मस्ती करने में लगे रहेंगे और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। पारिवारिक मामलों को आपको मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आप अपने बॉस से प्रमोशन को लेकर भी बातचीत करेंगे।

 

मकर राशि : आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। आपके मन में किसी काम को लेकर डर बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। किसी से यदि धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करें और किसी से मांगकर आपको वाहन चलने से बचना होगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे और बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने किसी सहयोगी से बेवजह की कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है और बिजनेस में भी आप कोई जोखिम में हाथ डालने से बचें। आपको कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। माता-पिता की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *