Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के खेतों में धान के साथ अब फूलों की खेती   - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के खेतों में धान के साथ अब फूलों की खेती  

रायपुर, 24 दिसंबर 2025।छत्तीसगढ़ के खेतों में अब परंपरागत धान की खेती के साथ-साथ फूलों की खेती भी तेजी से अपनी जगह बना रही है। राज्य में फसल विविधिकरण को अपनाते हुए किसान पुष्प उत्पादन की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे खेती का स्वरूप बदल रहा है और किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है।

बीते ढाई वर्षों में राज्य में पुष्प खेती का रकबा 3405 हेक्टेयर बढ़ा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में फूलों की खेती का कुल क्षेत्रफल 12 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इस दौरान पुष्प उत्पादन 35 हजार 866 मीट्रिक टन दर्ज किया गया है, जो इस क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है।

 

राज्य सरकार की फसल विविधिकरण नीति के तहत किसान अब ग्लेडियोलस, रजनीगंधा और गेंदा जैसे फूलों की खेती कर रहे हैं। इन फूलों की बाजार में लगातार मांग बनी रहने के कारण पुष्प खेती किसानों के लिए नगदी फसल के रूप में उभर रही है।

 

केंद्र परिवर्तित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत पुष्प क्षेत्र के विस्तार के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार से 2.50 लाख रुपये की इकाई लागत पर 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इसके तहत किसानों को 20 हजार से एक लाख रुपये तक की सहायता सीधे उपलब्ध हो रही है।

 

उद्यानिकी विभाग के अनुसार ग्लेडियोलस और रजनीगंधा की खेती के लिए अधिकतम दो हेक्टेयर तक अनुदान की पात्रता निर्धारित है। इस वर्ष राज्य में 125 हेक्टेयर में ग्लेडियोलस और 50 हेक्टेयर में रजनीगंधा की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं गेंदा फूल की खेती के लिए 1200 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 50 हजार रुपये की लागत पर 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 1375 हेक्टेयर क्षेत्र में पुष्प खेती को प्रोत्साहन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Read Also  लो जी! रुपाली गांगुली के लीगल एक्शन से डर गई सौतेली बेटी, छोड़कर भागी सबकुछ

 

संरक्षित खेती के तहत पॉलीहाउस और शेडनेट में एंथुरियम, ऑर्किड, कार्नेशन, जरबेरा, गुलाब, क्राइसेंथिमम और लीलियम जैसे उच्च मूल्य वाले फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। एंथुरियम और ऑर्किड की खेती पर 4000 वर्गमीटर तक 1000 रुपये प्रति वर्गमीटर की लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। अन्य फूलों के लिए भी निर्धारित लागत पर 50 प्रतिशत सहायता दी जा रही है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पुष्प खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ युवाओं को कृषि से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है। सरकार अनुदान, तकनीक और बाजार की व्यवस्था के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ फूलों की खेती के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *