छत्तीसगढ़ में फिलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर के असर के आसार बने रहेंगे, जिससे लोगों को सुबह और रात में काफी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
राजधानी रायपुर समेत कई क्षेत्रों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम के वर्तमान हालातों को देखते हुए जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जहाँ पारा 5.7 डिग्री तक गिर गया।
मौसम शुष्क रहने के कारण वर्ष के अंत तक कहीं भी बारिश या बदली की संभावना नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। गुरुवार को दुर्ग में शीतलहर के हालात बने रहे। शुक्रवार और शनिवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर और धुंध के पॉकेट देखने को मिल सकते हैं।रायपुर में आज मौसम का पूर्वानुमान यह है कि धुंध छाई रहेगी और तापमान अगले 24 घंटों में 13 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय ठंड और कोहरे के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...