Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। धन को लेकर आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो उसे आप फाइनल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप अपनी महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में समय बिताएंगे।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको यदि किसी काम की उम्मीद थी, तो उसमें भी आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, लेकिन आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर लापरवाही ना करें, नहीं तो इससे आपकी बाद में मुश्किल बढ़ सकती हैं। बिजनेस में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहे थे, तो वह भी आपको बेहतर लाभ देंगे।

मिथुन राशि : आज आपका दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके कुछ गलत लोगों से दोस्ती हो सकती है, जो आपकी राह में रोड़ा अटकाने का काम करेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर भरोसा सोच समझकर चलना होगा। एक साथ कई काम हाथ चलने की आवश्यकता है। किसी सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे, नहीं तो आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। बिजनेस में आपकी रूकी हुई योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे, जिससे उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आने वाला है। आपको भागदौड़ में पड़ने से बचना होगा। आपने यदि किसी काम को लेकर लापरवाही दिखायी दे, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। भाई व बहनों को आपको बुरा सपोर्ट मिलेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत करने की भी योजना बना सकते हैं। किसी राजनीतिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है।

 

कन्या राशि: आज आपके दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। आप अपने अधूरे पड़े कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी काम को लेकर अपने बॉस से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। यदि आपकी कोई दांतों से संबंधित समस्या है, तो उसके लिए आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा।

 

तुला राशि : आज आपको अपने कामों में आलस्य को दूर करके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी नाराज हो सकते हैं। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और यदि आपने किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है।  आपको अपनी जीवनसाथी से कोई बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। आपका कोई वाद-विवाद खडा हो सकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी यादव करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको वाहन सावधानी से चलाने होंगे।

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लेनदेन से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी काम को लेकर  कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।  आप काम को लेकर मेहनत अधिक करेंगे।

 

मकर राशि : आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे। आपको खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी बड़ा ध्यान देना होगा। परोपकार के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपनी जीवन साथी से चल रहे वाद विवाद को भी दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में आनंदमय में समय व्यतीत होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

कुंभ राशि :आज का दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, क्योंकि आपको काम को लेकर कुछ मुश्किले आएंगी। आप कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ न बढ़ाएंगे, जिससे आपको किसी नुकसान के साथ-साथ अपमान भी सहना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उसके लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं और अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे।

Read Also  आज का राशिफल

 

मीन राशि : आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा और परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कुछ वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होंगे। यदि आप परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *