मिस्टर सरगुजा प्रतियोगिता के विजेता रहे नगर के कृष्ण मोहन पटेल ने केदारपुर स्कूल के पास फायर स्टेशन के सामने अपने परिचित के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी पर शव लटकने की मिली सूचना पर परिजन उक्त मकान में पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर उन्हें फांसी से उतारा।
कृष्ण मोहन एसईसीएल के महान-2 खदान में ओवरमैन के पद पर पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक नगर के तिवारी बिल्डिंग रोड में डॉ.एसपी वैश्य के मकान के पास रहने वाले कृष्ण मोहन पटेल पिता नीलमणि पटेल (39) ने लगभग डेढ़ दशक पहले मिस्टर सरगुजा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और पहले मिस्टर सरगुजा का ताज पहना था। वे छत्तीसगढ के जिला सूरजपुर के एसईसीएल के महान-2 खदान में ओवरमैन के पद पर पदस्थ थे।
मंगलवार शाम वे ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचे। यहां से रात करीब साढ़े आठ बजे घूमने निकले और चौपाटी से लगे फायर ब्रिगेड परिसर के सामने शासकीय क्वार्टर के बगल में स्थित परिचित के किराए के मकान में पहुंचे, जहां उनका अक्सर आनाजाना था। यहां मिस्टर सरगुजा कृष्ण मोहन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
रात करीब नौ बजे परिजनों को इसकी खबर मिली। परिजन वहां पहुंचे और उनके छोटे भाई ने दरवाजा तोड़ भाई को फांसी से उतारा। उन्हें होलीक्रॉस अस्पताल लाया गया, यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल का जायजा ली है। कृष्ण मोहन ने किस कारण फांसी लगाई इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। कृष्ण मोहन की मौत से उनके परिजनों में शोक की लहर फैल गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
By User 6 /
April 23, 2026 /
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
By User 6 /
April 25, 2026 /
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...
By User 6 /
April 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 22, 2026 /
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पहला हादसा: बायपास पर बाइक...