Google Analytics Meta Pixel मीडिया  कलेक्टिव फॉर  चाइल्ड राइट्स  फ़ेलोशिप की घोषणा; पत्रकार करेंगे 'बच्चों पर कोविड १९ महामारी का  प्रभाव' विषय पर रिपोर्टिंग - Ekhabri.com

मीडिया  कलेक्टिव फॉर  चाइल्ड राइट्स  फ़ेलोशिप की घोषणा; पत्रकार करेंगे ‘बच्चों पर कोविड १९ महामारी का  प्रभाव’ विषय पर रिपोर्टिंग

रायपुर। मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स (MCCR) ने राज्य में बच्चों पर COVID19 के प्रभाव को उजागर करने के लिए मीडिया फेलोशिप की घोषणा की है। MCCR राज्य में बाल अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी वकालत करने के लिए संपादकों, पत्रकारों, नीति निर्धारकों, बाल अधिकार अधिवक्ताओं और नागरिक समाज समूहों का एक नेटवर्क है।

छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ कार्यालय के संचार अधिकारी श्याम सुधीर बंदी का कहना है कि – यह एक तथ्य है कि किसी भी आपदा या महामारी का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ता है। COVID19 की प्रतिक्रिया और पुनर्वास योजना में बच्चों की ज़रूरतों और समस्याओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है। इस वर्ष फैलोशिप का उद्देश्य बच्चों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना और उन पर पड़ रहे महामारी के प्रभाव को कम करना है। 

MCCR फेलोशिप के अंतर्गत COVID-19 संकट से उत्पन्न होने वाले खतरों, विशेष तौर पर बच्चों के सामने आने वाले जोखिमों, का दस्तावेजीकरण और रिपोर्टिंग की जाएगी, और साथ ही बच्चों की सीखने की प्रक्रिया जारी रखने, उन्हें पौष्टिक भोजन और स्वच्छ सुरक्षित माहौल देने की दिशा में भी प्रयास किये जाएंगे । विशेष रूप से सबसे कमजोर बच्चों की भलाई के लिए समुदाय के नेताओं, सोशल इन्फ्लुएंसर्स और सिविल सोसाइटी संगठनों सहित विभिन्न हितधारकों द्वारा उठाए गए ठोस कदमों और सफलता की कहानियों को फेलोशिप के तहत उजागर किया जाएगा।

नरेंद्र यादव, टीम लीडर, MCCR ने कहा – सार्वजनिक मंच पर बच्चों और युवाओं से जुड़े मुद्दों की सार्थक चर्चा सुनिश्चित करना ही MCCR फेलोशिप का मुख्य उद्देश्य है। हर साल MCCR फैलोशिप के माध्यम से पत्रकारों को बच्चों और युवाओं से संबंधित मुद्दों पर लिखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। MCCR एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहा विभिन्न हितधारकों से रचनात्मक रूप से जुड़कर  बच्चों से सम्बंधित समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाता है। 

Read Also  महिला विधायक छन्नी साहू कोरोना पॉजिटिव

दीपांकर खोबरागड़े (राजनांदगांव), दाक्षि साहू (दुर्ग), राजेश सोनी (सूरजपुर), राजेंद्र साहू (दुर्ग), पप्पू जायसवाल (कोरिया), मुकेश नायक (जशपुर), श्रीपाद राय (बैकुंठपुर), अशोक दास (बस्तर), अजाज खान (जशपुर), और लेखराम सोनवानी (दुर्ग) का चयन इस वर्ष MCCR फेलोशिप के लिए किया गया है। 

मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स (MCCR) के बारे में

मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स (MCCR) छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारों, सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं और प्रभावितों का एक समूह है जो बाल अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी वकालत करने हेतु पप्रयासरत है। यूनिसेफ और सीएमएसआर फाउंडेशन द्वारा समर्थित और वर्ष 2016 में
स्थापित, एमसीसीआर सभी संबंधित हितधारकों के साथ सार्थक और रचनात्मक जुड़ाव के माध्यम से बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने, बच्चों से जुड़े मुद्दों को उजागर करने, उनकी रक्षा करने की  दिशा में प्रयास करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *