भारत द्वारा अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की मार कितनी गहरी थी, इसे लेकर पाकिस्तान ने आखिरकार सच कबूल कर लिया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और विदेश मंत्री इशाक डार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर माना है कि भारतीय कार्रवाई से उन्हें भारी नुकसान हुआ था। जरदारी ने एक कार्यक्रम में खुलासा किया कि उस वक्त हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंकर में छिपने की सलाह तक दे दी थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पाल वैद्य ने इस कबूलनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत को पहले दिन से ही पता था कि हमने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है, लेकिन अब अच्छी बात है कि वे खुद इस सच्चाई को मान रहे हैं।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उस रात के खौफ का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में डर का माहौल था। उन्होंने कहा, “मेरे मिलिट्री सेक्रेटरी घबराते हुए मेरे पास आए और बोले कि सर, युद्ध शुरू हो गया है। हमें तुरंत बंकर में जाना चाहिए।” हालांकि, जरदारी ने दावा किया कि उन्होंने बंकर में जाने से इनकार कर दिया था। उनका यह बयान यह साबित करने के लिए काफी है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना और मिसाइल हमलों ने पाकिस्तानी हुक्मरानों की नींद उड़ा दी थी।
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी साल के अंत में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में इस तबाही की पुष्टि की। डार ने माना कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने रावलपिंडी के चकला स्थित उनके महत्वपूर्ण ‘नूर खान एयर बेस’ को निशाना बनाया था। उन्होंने बताया कि भारत ने 36 घंटों के भीतर पाकिस्तान की ओर लगभग 80 ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं। डार ने दावा किया कि वे 79 को रोकने में सफल रहे, लेकिन एक ड्रोन ने उनके मिलिट्री इंस्टॉलेशन को नुकसान पहुंचाया और वहां तैनात जवान घायल भी हुए। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि नुकसान का आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा था।
पूर्व डीजीपी शेष पाल वैद्य के मुताबिक, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के पास पुख्ता जानकारी थी कि भारत ने 7 मई को शुरू किए गए इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 9 आतंकी कैंपों और 11 एयर बेस को पूरी तरह तबाह कर दिया था। इसके अलावा पाकिस्तान के 19 लड़ाकू विमानों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। दरअसल, यह कार्रवाई पहलगाम में हुई आतंकी घटना के जवाब में की गई थी। 7 मई की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के भीतर सटीक हमले किए थे, जिसके बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया था और अंततः पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा था। अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भी माना था कि यह पाकिस्तान के लिए एक बहुत बड़ा झटका था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...