Google Analytics Meta Pixel साल 2025 में नक्‍सली हिडमा से लेकर गणेश उईके तक का हुआ खत्मा - Ekhabri.com

साल 2025 में नक्‍सली हिडमा से लेकर गणेश उईके तक का हुआ खत्मा

साल 2025 नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ है, जिसमें सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच कई रिकॉर्ड तोड़ मुठभेड़ें हुईं। इन मुठभेड़ों में कई शीर्ष नक्सली कमांडरों को मार गिराया गया। बस्तर से लेकर अबूझमाड़ तक नक्सल गतिविधियों में कमी आई है। और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है।

 

गणेश उईके : 25 दिसंबर को ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ रुपये के इनामी गणेश उईके को मार गिराया। वह तेलंगाना के नालगोंडा जिले का रहने वाला था और संगठन में सेंट्रल कमेटी सदस्य और ओडिशा स्टेट कमेटी सचिव था। वह लंबे समय तक बस्तर के जंगलों में सक्रिय रहा।

 

माड़वी हिड़मा : 18 नवंबर 2025 को माड़वी हिड़मा, जो पिछले दो दशकों में कई हमलों का मास्टरमाइंड था, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। हिड़मा पर 1.50 करोड़ रुपये का इनाम था और वह नक्सलियों के टॉप कमांडर में से एक था। वह सुकमा जिले का निवासी था और कई बड़े हमलों का ज़िम्मेदार था।

 

बसवा राजू उर्फ गगन्ना : 21 मई 2025 को सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ में खूंखार नक्सली बसवा राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया। गगन्ना बीटेक इंजीनियर था और उसे एके-47 जैसे हथियारों का शौक था। वह पोलित ब्यूरो का महासचिव था और उस पर 1.50 करोड़ रुपये का इनाम था।

 

जयराम उर्फ चलपति : 21 जनवरी को गरियाबंद में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में जयराम उर्फ चलपति की मौत हो गई। वह कोर कमेटी का सदस्य था और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। वह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने वाला था।

Read Also  एनआईटी रायपुर के छात्र चित्रांश अग्रवाल को 76 लाख का मिला पैकेज

 

सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम : 7 जून 2025 को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय कमेटी सदस्य सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया। सुधाकर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांछित था और उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था।

 

भास्कर : बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 45 लाख रुपये के इनामी नक्सली भास्कर को मार गिराया। भास्कर मंचेरियल DVC सचिव था और वह आंध्र प्रदेश के आदिलाबाद का निवासी था।

 

रेणुका उर्फ भानु : 31 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने रेणुका उर्फ भानु को मार गिराया। रेणुका पर 45 लाख रुपए का इनाम था और वह केंद्रीय रीजनल ब्यूरो और प्रेस टीम का हिस्सा थी।

 

गजरला रवि : छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य गजरला रवि को मार गिराया। उस पर 40 लाख रुपए का इनाम था। वह छत्तीसगढ़ में सक्रिय था और तेलंगाना का निवासी था।

 

नीति उर्फ निर्मला : नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर हुए नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नीति उर्फ निर्मला को मार गिराया। वह केंद्रीय कमेटी की सदस्य थी और उस पर 40 लाख रुपए का इनाम था। वह DKSZC और पूर्वी बस्तर की इंचार्ज थी और तेलंगाना की निवासी थी।

 

राजे-हिड़मा की पत्नी : सुकमा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कुख्यात नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी राजे को मार गिराया। राजे संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती थी और कई मामलों में सह-आरोपी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *