Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल ओलम्पियाड में छत्तीसगढ़ से 10 बच्चे प्रावीण्य सूची में - Ekhabri.com

राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल ओलम्पियाड में छत्तीसगढ़ से 10 बच्चे प्रावीण्य सूची में

स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया पुरस्कृत

रायपुर। विश्राम गृह रायपुर में आयोजित लोक सेवा केन्द्र (सीएससी) ओलम्पियाड पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जहां राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विविध विषयों पर आयोजित ओलम्पियाड की प्रावीण्य सूची में शामिल छत्तीसगढ़ के 10 प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। यह ओलम्पियाड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिकी, रसायन आदि विषयों पर कोरोनाकाल में 12 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक आयोजित किया गया था। डिजिटल ओलम्पियाड में छत्तीसगढ़ से 11 हजार बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। ओलंपियाड में छत्तीगढ तीसरे स्थान पर रहा।

शिक्षा मंत्री प्रेम सायसिंह टेकाम ने बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि गत वर्ष की सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी ओलम्पियाड का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालयों और प्राचार्यो से अपेक्षा है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

ये छात्र हुए सम्मानित

पुरस्कार वितरण समारोह में जिला जांजगीर चांपा की देवांश सोनी कक्षा तीसरी को हिन्दी विषय में द्वितीय पुरस्कार टेबलेट, धमतरी जिले की डी पी एस स्कूल की छात्र साखी कौर खालसा कक्षा तीसरी अंग्रेजी विषय को तृतीय पुरस्कार स्मार्ट फोन, जिला कांकेर की खुशी हलधर कक्षा 5वीं को विज्ञान विषय में द्वितीय पुरस्कार टेबलेट, कक्षा 6वीं की गणित विषय में द्वितीय पुरस्कार टेबलेट, गरियाबंद जिले के दिव्यांस साहू कक्षा 7वीं गणित विषय में प्रथम पुरस्कर लेपटॉप, दुर्ग जिले की सौम्या वर्मा कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय में द्वितीय पुरस्कार स्मार्ट फोन, रायपुर जिले के देवांशु देवांगन कक्षा 11वीं हिन्दी विषय में द्वितीय पुरस्कार टेबलेट, बलरामपुर जिले के चिराग गर्ग कक्षा 11वीं भौतिक विषय द्वितीय पुरस्कार टेबलेट, राजनांदगांव जिले के राजेन्द्र वर्मा कक्षा 12वीं रसायन विषय ने तृतीय पुरस्कार स्मार्ट फोन और धमतरी जिले के ऋषभ त्रिपाठी कक्षा 12वीं भौतिक विषय में प्रथम पुरस्कार लेपटॉप प्रदान किया गया। पुरस्कृत सभी बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आए मेधावी छात्र-छात्राएं, प्राचार्य, शिक्षक, लोक सेवा केन्द्र के जिला प्रबंधक भी उपस्थित थे।

Read Also  वित्त विभाग ने बड़ी संख्या में किया तबादला

 

शिक्षक हुए सम्मानित

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विजेता छात्रों के अलावा शिक्षकों को सम्मानित किया। मंत्री डॉ. टेकाम ने पुरस्कार वितरण समारोह में डिजिटल ओलम्पियाड में सहभागिता निभाने वाले विद्यालयों के प्राचार्यो, शिक्षकों को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिसमे दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी की शिक्षिका दर्शना बाजपई केे साथ अन्य स्कूलों के प्राचार्यो का भी शिक्षा मंत्री ने सम्मान किया। छात्रा साखी की इस सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर धीरज अग्रवाल, निधि अग्रवाल प्राचार्या सुप्रिया ए.पी. हर्ष जताया। प्राचार्य सुप्रिया ए.पी. ने साखी को बधाई देते हुए कहा की इस योजना से छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना बढेगी तथा भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...