वॉशिंगटन (उत्तम हिन्दू न्यूज): अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो (Ohio) स्थित निजी आवास पर फायरिंग की घटना हुई है। ‘यरुशलम पोस्ट’ के दावे के मुताबिक, वेंस के सिनसिनाटी स्थित घर को निशाना बनाया गया। गनीमत यह रही कि हमले के वक्त जेडी वेंस अपने इस आवास पर मौजूद नहीं थे। सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
स्थानीय मीडिया ‘फॉक्स19 नाउ’ ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना देर रात की है। वहां तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने रात करीब 12:15 बजे एक व्यक्ति को घर के पास से भागते हुए देखा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। मीडिया में आई तस्वीरों में वेंस के घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा साफ दिखाई दे रहा है, जो फायरिंग या हमले की ओर इशारा करता है।
इस हमले को लेकर सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि एजेंसी हर एंगल से जानकारी जुटा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह हमला वेनेजुएला के खिलाफ हालिया अमेरिकी कार्रवाई से जुड़ा है या फिर यह कोई सामान्य आपराधिक घटना है। जांच एजेंसियां हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं।
गौरतलब है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिकी ऑपरेशन के बाद जेडी वेंस ने ट्रंप प्रशासन का पुरजोर बचाव किया था। जब प्रशासन पर सवाल उठे, तो वेंस ने मोर्चा संभालते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि वेनेजुएला अमेरिका में कोकीन की सप्लाई कर रहा था और मना करने के बावजूद वहां के तस्कर सक्रिय थे। वेंस ने कहा था कि कम्युनिस्ट शासन ने अमेरिका का हक हड़प लिया था, जिसे अब वापस पाया गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका फिर से महाशक्तिशाली बनेगा। माना जा रहा है कि उनके इन बयानों के चलते उनकी सुरक्षा को लेकर जोखिम बढ़ा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...