Google Analytics Meta Pixel वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं मिलेगा RAC टिकट, 400 किमी यात्रा के बराबर होगा न्यूनतम किराया - Ekhabri.com

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं मिलेगा RAC टिकट, 400 किमी यात्रा के बराबर होगा न्यूनतम किराया

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर उतरने जा रही हैइस प्रीमियम ट्रेन को लेकर यात्रियों के लिए कई अहम नियम तय किए गए हैंरेलवे बोर्ड के अनुसार, इस ट्रेन में RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) की सुविधा नहीं दी जाएगी और यात्रियों को कम से कम 400 किलोमीटर का किराया देना अनिवार्य होगा, चाहे उनकी यात्रा इससे कम दूरी की ही क्योंहो

 

 

रेलवे बोर्ड द्वारा 9 जनवरी को जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए सिर्फ कंफर्म टिकट ही जारी किए जाएंगेइसमें RAC, वेटिंग लिस्ट या आंशिक कंफर्म टिकट का कोई प्रावधान नहीं होगासभी उपलब्ध बर्थ एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले ही दिन से बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगी

 

 

पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह हरी झंडी दिखाएंगेयह ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलेगी और उम्मीद है कि यह दूरी मौजूदा एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में लगभग तीन घंटे कम समय में तय करेगीकिराए के लिहाज से यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ी महंगी होगी। हालांकि RAC की सुविधा नहीं होगी, लेकिन अन्य ट्रेनों की तरह वंदे भारत स्लीपर में महिलाओं, दिव्यांग (PwD), वरिष्ठ नागरिकों और रेलवे स्टाफ के ड्यूटी पास कोटा की व्यवस्था जारी रहेगी

 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया

रेलवे द्वारा तय किराया प्रति किलोमीटर के आधार पर इस प्रकार होगा

Read Also  उद्योगपति गौतम अडानी ने उबर के सीईओ से की मुलाकात, बिजनेस को लेकर दिए संकेत

3AC: ₹2.4 प्रति किमी

2AC: ₹3.1 प्रति किमी

1AC: ₹3.8 प्रति किमी

न्यूनतम (400 किमी) किराया:

3AC: ₹960

2AC: ₹1,240

1AC: ₹1,520

1000 किमी यात्रा पर किराया:

3AC: ₹2,400

2AC: ₹3,100

1AC: ₹3,800

2000 किमी यात्रा पर किराया:

3AC: ₹4,800

2AC: ₹6,200

1AC: ₹7,600

क्या है खास?

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को आधुनिक सुविधाओं, तेज रफ्तार और आरामदायक रात्री यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया हैरेलवे का मानना है कि यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नया और बेहतर अनुभव साबित होगी

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *