Google Analytics Meta Pixel वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं मिलेगा RAC टिकट, 400 किमी यात्रा के बराबर होगा न्यूनतम किराया - Ekhabri.com

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं मिलेगा RAC टिकट, 400 किमी यात्रा के बराबर होगा न्यूनतम किराया

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर उतरने जा रही है। इस प्रीमियम ट्रेन को लेकर यात्रियों के लिए कई अहम नियम तय किए गए हैं। रेलवे बोर्ड के अनुसार, इस ट्रेन में RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) की सुविधा नहीं दी जाएगी और यात्रियों को कम से कम 400 किलोमीटर का किराया देना अनिवार्य होगा, चाहे उनकी यात्रा इससे कम दूरी की ही क्यों न हो।

 

 

रेलवे बोर्ड द्वारा 9 जनवरी को जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए सिर्फ कंफर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। इसमें RAC, वेटिंग लिस्ट या आंशिक कंफर्म टिकट का कोई प्रावधान नहीं होगा। सभी उपलब्ध बर्थ एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले ही दिन से बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेंगी।

 

 

पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन गुवाहाटी से हावड़ा के बीच चलेगी और उम्मीद है कि यह दूरी मौजूदा एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में लगभग तीन घंटे कम समय में तय करेगी। किराए के लिहाज से यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ी महंगी होगी। हालांकि RAC की सुविधा नहीं होगी, लेकिन अन्य ट्रेनों की तरह वंदे भारत स्लीपर में महिलाओं, दिव्यांग (PwD), वरिष्ठ नागरिकों और रेलवे स्टाफ के ड्यूटी पास कोटा की व्यवस्था जारी रहेगी।

 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया

रेलवे द्वारा तय किराया प्रति किलोमीटर के आधार पर इस प्रकार होगा—

Read Also  Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर,ओडिशा में धमतरी के तीन लोगों की हुई मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

3AC: ₹2.4 प्रति किमी

2AC: ₹3.1 प्रति किमी

1AC: ₹3.8 प्रति किमी

न्यूनतम (400 किमी) किराया:

3AC: ₹960

2AC: ₹1,240

1AC: ₹1,520

1000 किमी यात्रा पर किराया:

3AC: ₹2,400

2AC: ₹3,100

1AC: ₹3,800

2000 किमी यात्रा पर किराया:

3AC: ₹4,800

2AC: ₹6,200

1AC: ₹7,600

क्या है खास?

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को आधुनिक सुविधाओं, तेज रफ्तार और आरामदायक रात्री यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रेलवे का मानना है कि यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नया और बेहतर अनुभव साबित होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *