Google Analytics Meta Pixel ई-टिकटिंग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पहले स्थान पर, माल लदान में भी रिकार्ड - Ekhabri.com

ई-टिकटिंग में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पहले स्थान पर, माल लदान में भी रिकार्ड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देते हुए अनारक्षित टिकटों का 20.88% यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक किया गया, जो कि संपूर्ण भारतीय रेलवे में प्रथम स्थान पर है। इसके अलावा परिचालन, आधारभूत संरचना, यात्री सुविधाएं, पर्यावरणीय पहल, डिजिटल नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारियों के क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। यात्रियों की सुविधा के लिए एसईसीआर ने प्रमुख स्टेशनों पर आधारभूत ढांचे को उन्नत किया है। 4 स्टेशनों पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाई गई, जबकि विभिन्न स्टेशनों पर 6 एस्केलेटर, 1 लिफ्ट और 7 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्टेशनों पर 10 छोटे और 2 बड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी पूरा किया गया।

 

 

 

इस वर्ष एसईसीआर ने कुल 135 किलोमीटर रेल लाइनों का काम पूरा कर इनमें रेल परिचालन शुरू किया गया, जिसमें मल्टी-ट्रैकिंग 118.34 किलोमीटर और गेज परिवर्तन 17.30 किलोमीटर शामिल हैं। इसके अलावा, 112 किलोमीटर सेक्शन में ऑटो-सिग्नलिंग प्रणाली और 10 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई। बीते वित्तीय वर्ष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 253.21 मिलियन टन माल लोडिंग के साथ अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के साथ माल लदान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का भारतीय रेलवे में दूसरा स्थान है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया गया माल लदान भारतीय रेलवे की कुल माल लोडिंग का 16% रहा।

 

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 328 रूट किलोमीटर में सेक्शनल स्पीड बढ़ाने के साथ-साथ 28 मानवयुक्त रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त कर संरक्षा में सुधार किया है। सड़क मार्ग के उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए 14 रोड ओवर ब्रिज और 60 रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया। साथ ही 156 पुलों का मेंटेनेंस कार्य भी किया गया। रेलवे ने 32 रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए और 8 जल निकायों का निर्माण/पुनर्निर्माण किया। इसके अलावा, 155 किलोवॉट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल नेटवर्क का 100% विद्युतिकरण किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता में सुधार हुआ है। रेलवे ने स्क्रैप (कबाड़) बिक्री से 259.24 करोड़ की कमाई की, जो कि रेलवे बोर्ड के निर्धारित लक्ष्य 220 करोड़ रुपए से 17.84% अधिक है। इसके अलावा, जेम प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीद 281.82 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 77.60% अधिक है। कच्चे माल के परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 4 गति शक्ति टर्मिनल चालू किए गए हैं।

Read Also  अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में ब्लैक शेरवानी में 'दुल्हन' के पापा
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *