Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन साथ ही काम का दबाव भी बना रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है, विशेष रूप से जिनका काम लोहा या बिल्डिंग मटेरियल से जुड़ा है, उनकी आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। हालांकि अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि क्रोध के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखेगा, लेकिन किसी पारिवारिक कारण से मन थोड़ा विचलित रह सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए आज कफ बढ़ाने वाले भोजन से परहेज करें।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और संतोष देने वाला रहेगा। घर-परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। यदि रिश्तों में किसी प्रकार का तनाव चल रहा था, तो आज उसे दूर करने का अवसर मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और प्रसन्नता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है, आपकी योजनाएं सफल होंगी और कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक रूप से भाग्य आपका साथ देगा, हालांकि सुख-सुविधाओं पर खर्च भी हो सकता है। आपके सकारात्मक प्रयासों से घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। शुगर से प्रभावित जातक अपने खानपान में विशेष सावधानी रखें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। हालांकि काम का दबाव आपको कुछ समय के लिए मानसिक रूप से विचलित कर सकता है। आज आपको कुछ पुराने अधूरे कार्यों को निपटाने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और समझ बढ़ेगी। संतान की ओर से सहयोग और खुशी मिलेगी, लेकिन माता की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। सांस से संबंधित समस्या वाले जातक आज विशेष सावधानी बरतें।
कर्क राशि : कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझनों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। सरकारी कामों में अड़चनें आ सकती हैं और कोई कार्य अटक भी सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। माता की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को कुछ सुकून मिलेगा।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं, विशेष रूप से तांबा और लोहे से जुड़े कारोबार में अच्छी कमाई हो सकती है। राजनीतिक संपर्कों से भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में पिता और वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद और मधुर समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और मित्रों के साथ मनोरंजक पल दिन को और खास बना देंगे। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कन्या राशि : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जो लोग बीमार चल रहे थे, उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपको प्रोत्साहन तथा सम्मान भी मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय और वित्तीय कार्यों से लाभ होगा, साथ ही अकाउंट और इंश्योरेंस से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है। विदेश से संबंधित कार्यों में भी लाभ के संकेत हैं। घर-परिवार में भाई-बहनों के बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। हालांकि नस-नाड़ी से जुड़ी समस्या और क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। रक्तचाप का भी ध्यान रखें।
तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक लाभ मिलेगा और जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा और सहकर्मियों तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी बातचीत की कला और व्यावहारिक सोच आज आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने परिचित से सहयोग प्राप्त हो सकता है। वाहन या अन्य सुख-साधनों की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार चल रहे लोगों को राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कोई पुराना लेन-देन आज पूरा हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों, विशेष रूप से महिला सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। दूर रहने वाले किसी सगे संबंधी से बातचीत हो सकती है, जिससे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। बवासीर से पीड़ित जातक अपने खानपान में संयम रखें।
धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा, लेकिन आवेश और क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी में आपकी योजनाएं और कार्यकुशलता रंग लाएंगी। शिक्षा और शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक लाभ मिलेगा और पिता तथा पैतृक पक्ष से भी सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कमर और पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।
मकर राशि : मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक साबित होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं और यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज प्रयास करने से सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा तथा रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और किसी सगे संबंधी से मुलाकात भी हो सकती है। हालांकि पिता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा और पुरानी बातों को लेकर विवाद से बचना चाहिए। मौसम के अनुसार खानपान और जीवनशैली रखें, नहीं तो सेहत प्रभावित हो सकती है।
कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ बना रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। किसी सगे संबंधी की वजह से मन थोड़ा उदास हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात होगी। वाहन या बिजली से जुड़े उपकरणों में खराबी के कारण खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ और पेट से संबंधित समस्या की आशंका है।
मीन राशि : मीन राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन विशेष रूप से शुभ और लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण बना रहेगा और नौकरी में आपका प्रभाव तथा सम्मान कायम रहेगा। किसी मित्र की मदद से जरूरी काम पूरा हो सकता है। नया कार्य शुरू करने के भी योग हैं। पुराना लेन-देन चुकता हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप पुण्य कार्यों पर भी धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और संतान से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेष रूप से यदि कोई पुरानी समस्या है तो परहेज और उपचार पर ध्यान दें। उदर रोग से जुड़ी समस्या हो सकती है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *